मंत्री श्रवण ने कहा- JP ने गांधी मैदान में ही किया था संपूर्ण क्रांति का आगाज

पटना : सपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में जेपी सेनानियों के स्तर से जेपी गोलंबर के पास विशाल सभा का आयोजन हुआ। इसमें जेपी सेनानी के नेता राम प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में आठ सूत्री मांग को रखा गया। इस विशाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच जून 1974 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने पटना के गांधी मैदान में ‘संपूर्ण क्रांति’ का आह्वान किया था। यह आंदोलन सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का आंदोलन था। इस समय देश में बढ़ते भ्रष्ट्राचार, कुशासन और तानाशाही प्रवृतियों के विरुद्ध जेपी सेनानियों ने संघर्ष का विगुल फूंका था।

JP आंदोलन के संघर्ष व बलिदान का ही परिणाम है कि बिहार में पिछले करीब 35 वर्षों से गैर-कांग्रेसी सरकारों का नेतृत्व स्थापित रहा है – श्रवण कुमार

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी के तानाशाही और दमनकारी नीतियों के खिलाफ लाखों युवाओं, छात्रों और समाजवादियों ने खून-पसीना बहाकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। श्रवण कुमार ने आगे कहा कि जेपी आंदोलन के संघर्ष और बलिदान का ही परिणाम है कि बिहार में पिछले करीब 35 वर्षों से गैर-कांग्रेसी सरकारों का नेतृत्व स्थापित रहा है।

Minister Shravan Kumar 1 1 22Scope News

मंत्री ने नीतीश कुमार की विषेश रूप से प्रशंसा करते हुए कहा- वे छात्र नेता के रूप में JP के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे

मंत्री ने अपने संबोधन में बिहार के पूर्ण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विषेश रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि वे छात्र नेता के रूप में लोक नायक जयप्रकाश नारायण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उन्होनें छात्र युवा संघर्ष वाहिनी और संपूर्ण क्रांति आंदोलन के माध्यम से समाज परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूर्व सांसद नरेश यादव ने भी इस सभा को संबोधित किया।

Minister Shravan Kumar 2 1 22Scope News

आज देश में समाजवादी विचारधारा को व्यवहारिक रूप से आगे बढ़ाने वाले नेताओं में नीतीश कुमार का स्थान विशिष्ठ हैं – मंत्री

उन्होंने कहा कि आज देश में समाजवादी विचारधारा को व्यवहारिक रूप से आगे बढ़ाने वाले नेताओं में नीतीश कुमार का स्थान विशिष्ठ हैं। इस अवसर पर डॉ. (प्रो.) शंकर कुमार संयाल, पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद कुमार, राम कुमार मंडल, डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जेपी आंदोलन से जुड़े सेनानी समाजिक कार्यकत्ताओं और विभिन्न जिलों से आए कार्यकत्ताओं और नेता उपस्थित थे।

Minister Shravan Kumar 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई को आगे बढ़ाया

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...