Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और Terracotta Art, प्रतिभाओं को मिला नया मंच

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।


Bihar Museum Summer Camp पटना: बिहार संग्रहालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय समर कैंप का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में बच्चों की आबादी देश के कई राज्यों की तुलना में अधिक है। ऐसे में उनकी प्रतिभा को निखारना और सृजनात्मक सोच को विकसित करना बिहार संग्रहालय की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि बच्चों में कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार संग्रहालय में विशेष बाल दीर्घा विकसित की गई है, जहां बच्चे अपनी रुचि के अनुरूप विभिन्न कलाकृतियों को देख, समझ और उनसे सीख सकते हैं।

Bihar Museum Summer Camp:300 बच्चों ने लिया रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण

बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि 2 से 7 जून तक आयोजित समर कैंप में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को टेराकोटा कला, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग जैसी रचनात्मक विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया।

कैंप के दौरान बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियां, हस्तशिल्प और रचनात्मक प्रस्तुतियां समारोह का प्रमुख आकर्षण रहीं। कार्यक्रम में वर्ग 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं वर्ग 5 से 8 तक के विद्यार्थियों को अशोक कुमार विश्वास, अशोक कुमार सिन्हा, डॉ. सुनील कुमार झा, डॉ. रणवीर सिंह राजपूत और कलाकार मनीषा झा ने प्रमाण-पत्र प्रदान किए।


Key Highlights

  • बिहार संग्रहालय के समर कैंप में लगभग 300 बच्चों ने लिया भाग

  • टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का दिया गया प्रशिक्षण

  • महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने बच्चों में सृजनशीलता को बताया प्राथमिकता

  • समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया

  • बच्चों की कलाकृतियां और रचनात्मक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र


Bihar Museum Summer Camp:कहानी लेखन कार्यशाला से बच्चों को मिला नया दृष्टिकोण

समर कैंप के दौरान आयोजित कहानी लेखन कार्यशाला में बच्चों को रचनात्मक लेखन की बारीकियां सिखाई गईं। कथाकार डॉ. ध्रुव कुमार ने बच्चों को कहानी की संरचना, सृजनात्मक सोच और लघुकथा लेखन की तकनीकों से परिचित कराया।

कार्यशाला में भाग लेने वाली छात्रा नवनीति शर्मा ने बताया कि संग्रहालय भ्रमण के बाद उन्हें विषयों को नए दृष्टिकोण से देखने और लिखने का अवसर मिला। उन्होंने इतिहास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कहानियां लिखीं, जिससे उनकी लेखन क्षमता में काफी सुधार हुआ।

रिया साह, एणाक्षी मुखर्जी, श्रेया कुमारी, माहिका और समीक्षा सिंह सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी कहा कि कार्यशाला से उन्हें कहानी लेखन के क्षेत्र में नई सीख और प्रेरणा मिली है, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

Bihar Museum Summer Camp:टेराकोटा और मास्क मेकिंग ने बढ़ाई बच्चों की रचनात्मकता

समर कैंप के दौरान बच्चों ने टेराकोटा कला के माध्यम से आकर्षक दीये, मूर्तियां, पशु-पक्षियों की आकृतियां और अन्य कलात्मक वस्तुएं तैयार कीं। इस कला का प्रशिक्षण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कलाकार पिंटू प्रसाद ने दिया।

वहीं पटना म्यूजियम में आयोजित मास्क मेकिंग कार्यशाला में प्रशिक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में बच्चों ने रंग-बिरंगे और आकर्षक मास्क तैयार किए।

समापन समारोह में पद्मश्री अशोक कुमार विश्वास ने कहा कि कला और रचनात्मकता के प्रति बच्चों में रुचि विकसित करने की दिशा में बिहार संग्रहालय सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास और उनकी कल्पनाशक्ति को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक डॉ. सुनील कुमार झा, डॉ. रणवीर सिंह राजपूत, कलाकार मनीषा झा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Highlights

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...

Ranchi Theft Case: अशोक नगर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी...

रांची के अशोक नगर में कारोबारी अखिलेश पांडेय के घर करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। मुख्य आरोपी सीतामढ़ी का इरफान,...