ऑपरेशन मुस्कान : मोतिहारी पुलिस ने 108 खोए-चोरी हुए मोबाइल किया बरामद, लोगों के चेहरे पर दिखी खुशी

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर 108 खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई गई है।

Health Department Add 9 22Scope News

बरामद सभी 108 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए हैं

वहीं बरामद सभी 108 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए हैं। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मोतिहारी पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मोबाइल प्राप्त करने वालों में 23 विद्यार्थी, पांच गृहिणी, एक किसान, दो सरकारी कर्मचारी, 13 व्यवसायी, पांच निजी क्षेत्र के कर्मचारी, दो अधिवक्ता, दो चालक, नौ मजदूर और 46 अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं।

Motihari SP 2 1 22Scope News

Motihari SP 4 1 22Scope News

ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है – SP स्वर्ण प्रभात

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आसूचना इकाई एवं जिले के सभी थानों के सहयोग से मोबाइल ट्रैकिंग का कार्य किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि बरामद 108 मोबाइल में से 30 मोबाइल विशेष अभियान के तहत बरामद किए गए। जबकि 78 मोबाइल भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ट्रैक कर बरामद किए गए हैं। वहीं मोतिहारी पुलिस की यह मुहिम लगातार सफल होती जा रही है।

Motihari SP 3 1 22Scope News

ऑपरेशन मुस्कान’ के कुल 20 चरणों में 1965 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं

आपको बता दें कि अबतक ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के कुल 20 चरणों में 1965 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग तीन करोड़ 85 लाख 61 हजार रुपए आंकी गई है। यह उपलब्धि न केवल पुलिस की तकनीकी दक्षता को दर्शाती है बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत कर रही है।

Motihari SP 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : रामनवमी से पहले मोतिहारी पुलिस ने लोगों के चेहरे पर लौटायी खुशी, SP संग ली सेल्फी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...