मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का किया शुभारंभ

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक अणे मार्ग से किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 से संबंधित दो कृषि ज्ञान वाहन सहित सभी जिलों के लिए किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस किसान जागरूकता वाहन द्वारा किसानों को खरीफ मौसम से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा

इस किसान जागरूकता वाहन द्वारा किसानों को खरीफ मौसम से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा। किसानों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी दी जायेगी। शारदीय (खरीफ) मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व खरीफ में अनुदानित दर पर उपादान वितरण की जानकारी दी जायेगी। किसानों का आय बढ़ाने, डिजिटल क्रॉप सर्वे/फार्मर रजिस्ट्री के बारे में अवगत कराने के साथ-साथ कृषि उपकरण की भी जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण एवं विस्तार सेवाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही खेत बचाओ अभियान, प्रकृति व संतुलित उर्वरक की जानकारी एवं फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरुकता किया जाएगा।

CM Hari Jhandi 1 22Scope News

CM Hari Jhandi 4 22Scope News

CM Hari Jhandi 2 22Scope News

 

CM सम्राट के साथ मंत्री के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. वीरेंद्र प्रसाद यादव, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, कृषि विभाग के निदेशक सौरभ सुमन यादव और निदेशक, उद्यान अभिषेक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Hari Jhandi 3 22Scope News

CM Hari Jhandi 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मंत्री निशांत कुमार ने कहा- बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...