Advertisment

Ranchi Railway News: संतरागाछी-खातीपुरा Weekly Express रांची होकर चलेगी, जारी हुई समय सारिणी

रेलवे ने संतरागाछी-खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस को रांची होकर चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन की समय सारिणी जारी, परिचालन तिथि की घोषणा बाकी।


Ranchi Railway News रांची: रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए संतरागाछी-खातीपुरा नई साप्ताहिक एक्सप्रेस को रांची होकर चलाने का फैसला किया है। रेलवे द्वारा इस ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। हालांकि ट्रेन का नियमित परिचालन किस तारीख से शुरू होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

Ranchi Railway News: हर बुधवार संतरागाछी से खुलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 18601 संतरागाछी-खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को संतरागाछी से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी। यह टाटानगर स्टेशन पर शाम 5:15 बजे पहुंचेगी और वहां से प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन रात 11:05 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से आगे बढ़ते हुए यह टोरी रात 1:32 बजे तथा बांदीकुई रात 9:47 बजे पहुंचेगी। अंततः ट्रेन रात 11:00 बजे खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी।


Key Highlights:

  • संतरागाछी-खातीपुरा नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रांची होकर चलेगी।

  • रेलवे ने ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है।

  • संतरागाछी से हर बुधवार और खातीपुरा से हर शुक्रवार होगी रवाना।

  • रांची, टाटानगर, लोहरदगा, टोरी और डालटनगंज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव।

  • खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा।


Ranchi Railway News:खातीपुरा से हर शुक्रवार होगी वापसी

वापसी दिशा में यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को खातीपुरा से सुबह 9:20 बजे रवाना होगी। बांदीकुई से सुबह 10:40 बजे प्रस्थान करने के बाद यह विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 11:00 बजे रांची पहुंचेगी। इसके बाद टाटानगर से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर शाम 7:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।

Ranchi Railway News:इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस नई एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टुंडला और बांदीकुई सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर दिया गया है।

Ranchi Railway News: खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने बताया कि इस ट्रेन के परिचालन का प्रस्ताव पहले ही रेलवे को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि ट्रेन शुरू होने से झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से राजस्थान स्थित खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक साबित होगी और यात्रा का समय भी बचेगा।


Highlights

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...