Advertisment

Ranchi Railway News:रांची से नई Trains की मांग तेज, राजधानी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने समेत कई प्रस्ताव जेडआरयूसीसी बैठक में उठे

कोलकाता में जेडआरयूसीसी की 106वीं बैठक में रांची से नई ट्रेनों के संचालन, राजधानी एक्सप्रेस को दैनिक करने और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग उठी।


Ranchi Railway News रांची: कोलकाता में आयोजित क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति (जेडआरयूसीसी) की 106वीं बैठक में रांची और झारखंड के रेल यात्रियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। बैठक की अध्यक्षता दक्षिण पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने की। इस दौरान रेलवे की उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा उपायों, निर्माण कार्यों और अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई।

Ranchi Railway News:रांची से कई नई ट्रेनों के संचालन की मांग

जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने रांची से देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए नई ट्रेनों के संचालन की मांग रखी। उन्होंने रांची-रामेश्वरम, रांची-सूरत, रांची-अहमदाबाद, रांची-योग नगरी ऋषिकेश, रांची-पुणे (हडपसर), रांची-रायपुर वंदे भारत, हटिया-बड़बिल फास्ट मेमू, हटिया-बेंगलुरु सुपरफास्ट तथा हटिया-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

इसके अलावा उन्होंने रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने तथा इसकी समय-सारणी में बदलाव कर यात्रियों को सुबह जल्दी दिल्ली पहुंचाने की मांग की।


Key Highlights:

  • कोलकाता में जेडआरयूसीसी की 106वीं बैठक आयोजित।

  • रांची से रामेश्वरम, सूरत, अहमदाबाद, ऋषिकेश और पुणे के लिए नई ट्रेनों की मांग।

  • रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने का प्रस्ताव।

  • धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस में कथित अनियमितता की शिकायत।

  • अमृत स्टेशन योजना और यात्री सुविधाओं पर रेलवे ने प्रस्तुत किया प्रगति रिपोर्ट।


Ranchi Railway News:कई ट्रेनों के विस्तार और फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का सुझाव

बैठक में झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को जयपुर तक विस्तारित करने, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस को नागपुर या इतवारी तक बढ़ाने, इसकी फ्रीक्वेंसी और कोच संख्या में वृद्धि करने का सुझाव दिया गया।

साथ ही हटिया-सांकी पैसेंजर को हजारीबाग टाउन तक, बर्द्धमान-हटिया मेमू को गढ़वा तक तथा रांची-वाराणसी इंटरसिटी को लखनऊ तक विस्तार देने की मांग भी उठी। रांची-लोहरदगा मेमू में बढ़ती भीड़ को देखते हुए इसके फेरों में वृद्धि की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

Ranchi Railway News:धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस में अनियमितता का मुद्दा उठा

जेडआरयूसीसी सदस्य सतीश सिन्हा ने रांची और हटिया से दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों के लिए नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने की मांग रखी। उन्होंने धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13351) में यात्रियों की भीड़ के बावजूद रांची रेलवे स्टेशन पर कथित रूप से स्लीपर कोच में अवैध तरीके से यात्रियों को भेजे जाने का मामला भी उठाया।

इस संबंध में उन्होंने महाप्रबंधक को लिखित शिकायत और तस्वीरें सौंपते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। महाप्रबंधक ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में हटिया-पुणे ट्रेन को प्रतिदिन चलाने, रांची-हैदराबाद सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने, हटिया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को दैनिक करने, रांची-अहमदाबाद वाया सूरत ट्रेन शुरू करने, रांची-हरिद्वार-ऋषिकेश सेवा तथा रांची-एलेप्पी सीधी ट्रेन चलाने की मांग भी रखी गई।

बैठक में प्रताप चंद्र सारंगी, बिद्युत बरन महतो समेत समिति के अन्य सदस्य और दक्षिण पूर्वी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Highlights

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...