भारत-नेपाल सीमा पर गांजा की बड़ी खेप बरामद, ट्रक के तहखाने में छिपाकर ला रहे थे तस्कर

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपए के गांजा की खेप को जब्त किया है। हरैया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना नंबर के एक वाहन से नेपाल के रास्ते गांजा की बड़ी खेप बिहार में लाई जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की जांच की

सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर बनाए गए विशेष तहखाने से करीब 350 किलो गांजा बरामद किया गया। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा को छिपाकर रखा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पूरा खेल उजागर हो गया।

Motihari Ganja 1 22Scope News

गांजा की खेप को छपरा ले जाया जा रहा था – पुलिस

बताया जा रहा है कि गांजा की खेप को छपरा ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस तस्करों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गांजा कहां-कहां सप्लाई किया जाना था और इस रैकेट में कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Motihari Ganja 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से लाई गई भारी मात्रा में अफीम, गांजा व चरस के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

सुगौली में भीषण सड़क हादसा, टेंपू-पिकअप की टक्कर में 4 की...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-बेतिया पथ पर नयका टोला के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों...

BSL Circular Economy Initiative: वेस्ट टू वेल्थ मॉडल से बोकारो स्टील...

BSL Circular Economy Initiative: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने संसाधनों के कुशल उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में...

भवन निर्माण विभाग के अभियंता पर EOU का शिकंजा, पटना दिल्ली...

पटना : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। हर रोज किसी न किसी अधिकारियों पर निगरानी विभाग या ईओयू की टीम...