मोतिहारी पुलिस लाइन में 531 प्रशिक्षु सिपाहियों का पासिंग परेड, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

मोतिहारी : बिहार में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब महिलाएं, पुरुषों के साथ-साथ ट्रांसजेंडर जवान भी लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए तैयार हैं। इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस लाइन में 531 प्रशिक्षु सिपाहियों का पासिंग परेड समारोह आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में DIG, DM व SP मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे

इस कार्यक्रम में डीआईजी हरकिशोर राय, जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कई महीनों की कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 531 प्रशिक्षु सिपाहियों ने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पासिंग परेड में हिस्सा लिया।

 

Motihari Prade 2 22Scope News

Motihari Prade 3 22Scope News

सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को विधि व्यवस्था, शारीरिक प्रशिक्षण, मानसिक मजबूती और बेहतर पुलिसिंग की जानकारी दी गई है – SP स्वर्ण प्रभात

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को विधि व्यवस्था, शारीरिक प्रशिक्षण, मानसिक मजबूती और बेहतर पुलिसिंग की जानकारी दी गई है। अब ये जवान आम लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए जवानों को लोगों के साथ अच्छे व्यवहार की भी ट्रेनिंग दी गई है।

Motihari Prade 4 22Scope News

Motihari Prade 1 22Scope News

यह भी पढ़े : भोजपुर SP ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों की परेड का किया निरीक्षण

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...