पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर DM का एक्शन, लापरवाही पर अधिकारियों से मांगा जवाब

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, पोलियो उन्मूलन अभियान और नियमित टीकाकरण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। लापरवाही मिलने पर अधिकारियों से जवाब-तलब करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में DM सौरभ सुमन यादव ने जिला पोलियो टास्क फोर्स की गतिविधियों की समीक्षा की

डीएचएस स्थित आरोग्य सदन में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने जिला पोलियो टास्क फोर्स की गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान पकड़ीदयाल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। वहीं ढाका प्रखंड में नियमित टीकाकरण की कम उपलब्धि पर भी संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा गया। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया।

Motihari DM 1 22Scope News

DM ने कहा- स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने आईसीयू और पीकू वार्ड की व्यवस्था देखी और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, जैव चिकित्सा कचरे के सही निष्पादन और मरीजों को बेहतर सुविधा देने को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीकाकरण और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Motihari DM 2 22Scope News

Motihari DM 3 22Scope News

यह भी पढ़े : सुगौली में भीषण सड़क हादसा, टेंपू-पिकअप की टक्कर में 4 की मौत, आधा दर्जन घायल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...

शिक्षा मंत्री ने कहा- NDA सरकार की पहली प्राथमिकता न्याय के...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जनता दरबार और शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने...

UltraTech Cement Limited को मिली स्वीकृति, SIPB की 68वीं बैठक में...

पटना : विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक सफलतापूर्वक...