सुगौली में भीषण सड़क हादसा, टेंपू-पिकअप की टक्कर में 4 की मौत, आधा दर्जन घायल

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-बेतिया पथ पर नयका टोला के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, छपवा की ओर से आ रहा टेंपू बेतिया की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपू के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर मदद की।

सूचना मिलने पर सुगौली SHO पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे व एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा

सूचना मिलने पर सुगौली थानाध्यक्ष अवनीश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतकों की पहचान रुबिना खातून (30), आयसा खातून (22), जयद खान (7) और भैरों साह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल चांद खान, शंकर कुमार शर्मा, रिफत प्रवीण और मनत प्रवीण को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व मामले की जांच शुरू कर दी है।

Motihari Acc 1 22Scope News

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार गूंज उठी व आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार गूंज उठी और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना सुगौली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर किए जाने की संभावना है।

Motihari Acc 2 22Scope News

पुलिस ने कहा- हादसे में 4 लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना मिली है

पुलिस ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना मिली है। हालांकि मृतकों की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, घायल यात्रियों की संख्या अधिक बताई जा रही है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Motihari Acc 3 22Scope News

Motihari Acc 4 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार कार ने मोमो स्टॉल दुकान को उड़ाया, व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत, संचालक गंभीर रूप से घायल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...