Advertisment

JSSC Recruitment 2026: 326 पदों पर निकली भर्ती, 20 जुलाई से शुरू होंगे Online Application

जेएसएससी ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए 326 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से 19 अगस्त तक होंगे।


JSSC Recruitment 2026 रांची: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JISCCE) 2026 के माध्यम से विभिन्न विभागों में 326 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक निर्धारित की गई है।

JSSC Recruitment 2026: इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 326 नियमित रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें प्रमुख पद शामिल हैं।

  • बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता – 62 पद
  • स्वास्थ्य पर्यवेक्षक – 137 पद
  • कीट संग्रहकर्ता – 32 पद
  • मत्स्यकी तकनीकी सहायक – 41 पद
  • वेटनरी सहायक एवं चिकित्सा सहायक – 27 पद
  • कनीय क्षेत्रीय अन्वेशक – 27 पद

Key Highlights

  • जेएसएससी ने 326 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए।

  • ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से 19 अगस्त 2026 तक होंगे।

  • स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के सबसे अधिक 137 पदों पर भर्ती होगी।

  • बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मत्स्यकी तकनीकी सहायक और अन्य पद शामिल।

  • आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।


JSSC Recruitment 2026: किन विभागों में मिलेगी नियुक्ति

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, मत्स्य निदेशालय तथा योजना एवं विकास विभाग के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधीन विभिन्न पदों पर की जाएगी।

JSSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन भरने की प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी और 19 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक चलेगी। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।

Shivani Sharma Foundation Launch: बच्चों की शिक्षा से महिला सशक्तीकरण तक,...

Shivani Sharma Foundation Launch, मुंबई: भारतीय सिनेमा, फैशन और उद्यमिता से जुड़ीं अभिनेत्री और झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा ने सामाजिक क्षेत्र में एक...

Sariya Theft: कुत्तों को दूध-मलाई खिलाकर चोरों ने किया खेल! घर...

Sariya Theft: सरिया पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले छोटकी सरिया गांव में रविवार देर रात चोरी की घटना हुई। बताया जा रहा...

Jharkhand Student Protest: छात्रों के आंदोलन पर राहुल गांधी का बयान,...

Jharkhand Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC से जुड़ी मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने...