Ranchi Holding Tax 2026: 30 जून तक 10% Discount का आखिरी मौका, जानें भुगतान का आसान तरीका

रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स पर 30 जून तक 10% छूट का मौका दिया है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और सशस्त्र बलों से जुड़े लोगों को 15% तक की छूट मिलेगी।


Ranchi Holding Tax 2026 रांची: रांची नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में रहने वाले भवन मालिकों के लिए होल्डिंग टैक्स पर छूट का लाभ उठाने का अंतिम अवसर 30 जून तक ही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के होल्डिंग टैक्स का एकमुश्त भुगतान करने पर भवन मालिकों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके लिए अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं।

नगर निगम ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर और सशस्त्र बलों से जुड़े लोगों को होल्डिंग टैक्स के भुगतान पर 15 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी।

Ranchi Holding Tax 2026: ऑनलाइन, मोबाइल एप और व्हाट्सएप से करें टैक्स भुगतान

लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम ने वेबसाइट के अलावा मोबाइल एप और व्हाट्सएप चैटबॉट की सुविधा भी शुरू की है। इसके माध्यम से घर बैठे आसानी से होल्डिंग टैक्स का भुगतान किया जा सकता है।

नगर निगम शहर के विभिन्न इलाकों में सूचना चस्पा कर लोगों को समय पर टैक्स जमा करने के लिए जागरूक भी कर रहा है। अवकाश के दिनों में भी निगम स्थित जन सुविधा केंद्र खुले रहेंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

व्हाट्सएप से ऐसे करें होल्डिंग टैक्स का भुगतान

  • सबसे पहले मोबाइल में 8986627070 नंबर सेव करें।
  • सेव किए गए नंबर पर व्हाट्सएप में Hello लिखकर संदेश भेजें।
  • इसके बाद मांगा गया होल्डिंग नंबर दर्ज करें।
  • निर्देशों का पालन करते हुए होल्डिंग टैक्स पेमेंट विकल्प चुनें।
  • अंत में यूपीआई या अन्य डिजिटल माध्यम से भुगतान पूरा करें।

ऑनलाइन भुगतान के अलावा नगर निगम के जन सुविधा केंद्र में जाकर भी टैक्स जमा किया जा सकता है। यहां भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अतिरिक्त श्री पब्लिकेशन के टैक्स कलेक्टर को घर बुलाकर भी टैक्स का भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध है।

Ranchi Holding Tax 2026: निगम की आय बढ़ी, लेकिन सुविधाओं पर उठ रहे सवाल

नगर निगम के अनुसार 25 जून 2026 तक होल्डिंग टैक्स के रूप में 39 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7 करोड़ रुपये अधिक है। ऑनलाइन भुगतान के नए विकल्प शुरू होने के बाद निगम की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

हालांकि शहरवासियों का कहना है कि टैक्स वसूली बढ़ने के बावजूद सड़क, नाली और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। कई इलाकों में सड़कें जर्जर हैं और बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या बनी हुई है।


Key Highlights

  • 30 जून तक होल्डिंग टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट का अंतिम मौका।

  • वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर और सशस्त्र बलों से जुड़े लोगों को 15 प्रतिशत तक की छूट।

  • वेबसाइट, मोबाइल एप और व्हाट्सएप चैटबॉट से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा।

  • 25 जून तक निगम को होल्डिंग टैक्स से 39 करोड़ रुपये की आय।

  • शहर में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी।



Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...