गर्मी मापने का नया तरीका, धूप में टेबल रख कर बनाया जा रहा आमलेट

44 डिग्री पहुंचा गया का तापमान

Gaya–44 डिग्री पहुंचा गया का तापमान– गया की गर्मी की चर्चा आपने कई बार सुनी होगी.

अपनी गर्मी के लिए कुख्यात रहे गया में गर्मी और लू का हमेशा एक नया रिकार्ड बनता है.

उमस और लू के तेज थपेड़ों से आम से लेकर खास की जिंदगी दूभर बन जाती है.

खेत-खलिहानों से हरियाली गायब होकर आग निकलने की शुरुआत हो जाती है.

लोग घरों में दुबकने को विवश हो जाते हैं. कहा जा सकता है कि पूरी जिंदगी ठहर सी जाती है.

गर्मी मापने का नया तरीका आया सामने 

लेकिन इस बार इस गर्मी को मापने का एक नया तरीका सामने आया है.

बोधगया में कुछ युवाओं ने खाली टेबल को कड़ी धूप में रखकर उस पर सात मिनट के अन्दर आमलेट बना डाला.

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो डालते इसे वायरल होने में देरी नहीं लगी.

कहा जा रहा है कि जब सात मिनट में आमलेट बन सकता है, तो विभिन्न व्यंजनों को बनाने में कितनी देरी लगेगी,

इसका आकलन किया जा रहा है.

आमलेट बनाने वाले युवाओं और दुकानदारों का कहना है कि 10 बजे के बाद ही बाहर का तापमान 44 डिग्री पार कर जाता है.

इसके कारण सड़क पर निकलना मुश्किल हो जा रहा है.

रिपोर्ट-राममूर्ति पाठक

 

 

Mumbai ATS Action: किशनगंज के युवक को जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध...

 बिहार के किशनगंज निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को मुंबई एटीएस ने गिरफ्तार किया है। जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों और सोशल...

JEE Main 2027: पहले सत्र के लिए आवेदन शुरू, 500 रुपये...

 JEE Main 2027 के पहले सत्र के लिए आवेदन शुरू हो गया है। 22 नवंबर तक फॉर्म भरें। लेट फीस 500 रुपये के साथ...

Jharkhand Weather Alert: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 60...

 झारखंड में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने का अलर्ट जारी।...