ठनका गिरने से महिला की मौत, मासूम घायल, प्राकृतिक आपदा ने उजाड़ा परिवार

बख्तियारपुर : बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घांघ गांव में सोमवार की अहले सुबह आकाशीय बिजली गिरने की दर्दनाक घटना में 25 वर्षीय रानी देवी की मौत हो गई, जबकि उनका एक बच्चा घायल हो गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।

रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण घर की छत पर सो रहे थे – मृतका के पति बिकु कुमार

मृतका के पति बिकु कुमार ने बताया कि रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण घर की छत पर सो रहे थे। रात करीब 3:45 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदलने लगा। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। खराब मौसम को देखते हुए परिवार के लोग छत से नीचे जाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान रानी देवी अपने बच्चों के साथ छत से नीचे उतरने के लिए खड़ी हुईं, तभी अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली यानी ठनका सीधे उनके शरीर पर आ गिरा। घटना के बाद वह गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गईं। ठनका की चपेट में आने से उनका एक बच्चा भी घायल हो गया।

Barh Maut 1 1 22Scope News

घटना के तुरंत बाद सहायता के लिए कई बार डायल-112 पर फोन किया गया

परिजनों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सहायता के लिए कई बार डायल-112 पर फोन किया गया, लेकिन किसी प्रकार की सहायता या प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल रानी देवी को अथमलगोला के करजान गांव के समीप स्थित नव निर्मित अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किए बिना उन्हें तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Barh Maut 2 1 22Scope News

बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रानी देवी को मृत घोषित कर दिया

बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रानी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बच्चे का इलाज जारी है।लगातार बदलते मौसम और मानसून के दौरान आकाशीय बिजली की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और छतों पर रहने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

Barh Maut 31 22Scope News

यह भी पढ़े : जहानाबाद में आसमानी कहर: ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल, गांव में मचा कोहराम, जनप्रतिनिधियों ने दी सांत्वना

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Vedanta Tax Contribution FY26: वेदांता की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में ऐसा क्या...

Vedanta Tax Contribution FY26: मुंबई की प्रमुख नेचुरल रिसोर्स कंपनी वेदांता लिमिटेड ने अपनी 11वीं टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में एक अहम जानकारी दी है।...

मिशन निपुण’ के 5 वर्ष पूरे होने पर विद्यालयों में मनाया...

पटना : शिक्षा विभाग ने एक से सात जुलाई तक राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में पठन पर्व मनाने का आदेश दिया है। यह पर्व...

SP ने किया 4 घंटे में मंदिर से सोने की हार...

सिवान : सिवान पुलिस ने कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का महज चार घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मंदिर से...