ठनका गिरने से महिला की मौत, मासूम घायल, प्राकृतिक आपदा ने उजाड़ा परिवार

बख्तियारपुर : बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घांघ गांव में सोमवार की अहले सुबह आकाशीय बिजली गिरने की दर्दनाक घटना में 25 वर्षीय रानी देवी की मौत हो गई, जबकि उनका एक बच्चा घायल हो गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।

रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण घर की छत पर सो रहे थे – मृतका के पति बिकु कुमार

मृतका के पति बिकु कुमार ने बताया कि रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण घर की छत पर सो रहे थे। रात करीब 3:45 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदलने लगा। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। खराब मौसम को देखते हुए परिवार के लोग छत से नीचे जाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान रानी देवी अपने बच्चों के साथ छत से नीचे उतरने के लिए खड़ी हुईं, तभी अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली यानी ठनका सीधे उनके शरीर पर आ गिरा। घटना के बाद वह गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गईं। ठनका की चपेट में आने से उनका एक बच्चा भी घायल हो गया।

Barh Maut 1 1 22Scope News

घटना के तुरंत बाद सहायता के लिए कई बार डायल-112 पर फोन किया गया

परिजनों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सहायता के लिए कई बार डायल-112 पर फोन किया गया, लेकिन किसी प्रकार की सहायता या प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल रानी देवी को अथमलगोला के करजान गांव के समीप स्थित नव निर्मित अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किए बिना उन्हें तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Barh Maut 2 1 22Scope News

बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रानी देवी को मृत घोषित कर दिया

बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रानी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बच्चे का इलाज जारी है।लगातार बदलते मौसम और मानसून के दौरान आकाशीय बिजली की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और छतों पर रहने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

Barh Maut 31 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : जहानाबाद में आसमानी कहर: ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल, गांव में मचा कोहराम, जनप्रतिनिधियों ने दी सांत्वना

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...