मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कला एवं संस्कृति विभाग में नवनियुक्त अधिकारियों को वितरित किया नियुक्ति पत्र

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार में नवचयनित सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी और सहायक निदेशक के पद पर चयनित अधिकारियों को आज कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार, निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय रूबी और निदेशक संग्रहालय निदेशालय कृष्ण कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है – मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए विभाग की योजनाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Department of Art and Culture 1 3 22Scope News

बिहार की सांस्कृतिक धरोहर केवल राज्य की पहचान नहीं, बल्कि देश की अमूल्य विरासत है – मंत्री

उन्होंने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक धरोहर केवल राज्य की पहचान नहीं, बल्कि देश की अमूल्य विरासत है। संग्रहालयों, स्मारकों और सांस्कृतिक संस्थानों को नई ऊर्जा एवं नवाचार के साथ आगे बढ़ाने में युवा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त अधिकारी अपने कार्यों के माध्यम से विभाग की योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाएंगे और बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देंगे।

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- विभाग की प्राथमिकता बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार है

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यों के माध्यम से संग्रहालयों को अधिक जनोन्मुखी, ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक बनाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का कार्य करेंगे।

Department of Art and Culture 2 1 22Scope News

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को राज्य के विभिन्न संग्रहालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों में पदस्थापित किया गया है

शानु आनंद – बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप, वैशाली
सुजीत तिवारी – रामचंद्र शाही संग्रहालय, मुजफ्फरपुर
अमित रंजन – गया संग्रहालय, गया
सुधा सिंह – सीताराम उपाध्याय संग्रहालय , बक्सर-2 बाबू वीर कुंवर सिह ,स्मृति संग्रहालय, जगदीशपुर
डॉ. सुमन कुमारी – नारद संग्रहालय, नवादा
दीपा चौहान – छपरा संग्रहालय
रवि कांत कुमार – चंद्रधारी संग्रहालय, दरभंगा
दिलीप कुमार – लखीसराय संग्रहालय
रीता कुमारी – बेगूसराय संग्रहालय, बेगूसराय

Department of Art and Culture 9 22Scope News

यह भी पढ़े : IA डुमरिया मुजफ्फरपुर में स्थापित होगी आधुनिक फर्नीचर व इंटीरियर उत्पाद निर्माण इकाई

 

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: आदित्य साहू की सहमति से BJP...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक...

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...