मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का शुभारंभ

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक रूबी, संग्रहालय निदेशालय के निदेशक कृष्ण कुमार, बिहार ललित कला अकादमी की सचिव अमृता प्रीतम, कलाकार, प्रशिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा- कला एवं संस्कृति विभाग बच्चों और युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है

अपने संबोधन में मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि कला एवं संस्कृति विभाग बच्चों और युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में अनेक प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित मंच और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। इस दिशा में विभाग निरंतर कार्य कर रहा है।

Department of Art and Culture 1 1 22Scope News

Department of Art and Culture 2 22Scope News

मंत्री ने सुझाव दिया कि भविष्य में कम से कम एक माह की अवधि की आवासीय कला कार्यशाला आयोजित की जाए

इस मौके पर मंत्री ने सुझाव दिया कि भविष्य में कम से कम एक माह की अवधि की आवासीय कला कार्यशाला आयोजित की जाए, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों के बच्चे भी भाग ले सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभागियों के लिए आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विभाग की ओर से उपलब्ध कराने संबंधित प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा, ताकि दूर-दराज क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी अपनी कला को निखारने का अवसर प्राप्त हो सके।

Department of Art and Culture 3 22Scope News

Department of Art and Culture 4 22Scope News

इस प्रकार की कार्यशालाएं बच्चों की कल्पनाशीलता, सृजनशीलता व रचनात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं – निदेशक रूबी

वहीं, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक रूबी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं बच्चों की कल्पनाशीलता, सृजनशीलता एवं रचनात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कला के माध्यम से बच्चे अपनी अभिव्यक्ति को नया आयाम देते हैं तथा उनमें नवाचार और आत्मविश्वास का विकास होता है। तीन जून से 10 जून तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में आठ से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोरों को पेपर मेशी, वेस्ट मेटेरियल क्राफ्ट तथा टेराकोटा जैसी कला विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को अनुपयोगी वस्तुओं के रचनात्मक उपयोग, पर्यावरण संरक्षण व ‘वेस्ट टू बेस्ट’ की अवधारणा से भी अवगत कराया जाएगा।

Department of Art and Culture 5 22Scope News

Department of Art and Culture 6 22Scope News

कार्यशाला प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक बिहार ललित कला अकादमी के बहुद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में संचालित की जाएगी

कार्यशाला प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक बिहार ललित कला अकादमी के बहुद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में संचालित की जाएगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को आवश्यक कला सामग्री एवं अल्पाहार निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में बिहार ललित कला अकादमी की सचिव श्रीमती अमृता प्रीतम ने सभी अतिथियों, कलाकारों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं मंच का संचालन श्रीमती सोमा चक्रवर्ती द्वारा किया गया।

Department of Art and Culture 7 22Scope News

यह भी पढ़े : सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...