JPSC PT Result 2026 पर हाईकोर्ट की रोक हटी, रिजल्ट जारी करने का रास्ता साफ

झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC पीटी रिजल्ट पर लगी रोक हटाई। उम्र सीमा में 4 साल की छूट को सही ठहराते हुए कोर्ट ने याचिका निष्पादित की, अब जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट।


JPSC PT Result 2026 रांची: JPSC पीटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। झारखंड हाईकोर्ट ने संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के परिणाम जारी करने का रास्ता साफ कर दिया है। अदालत ने उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर दायर याचिका का निष्पादन करते हुए परिणाम प्रकाशन पर लगी रोक हटा दी है। इससे अब झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) जल्द ही पीटी परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है।

JPSC PT Result 2026:हाईकोर्ट ने क्यों हटाई रिजल्ट पर रोक

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में किशोर कुमार मंडल एवं अन्य अभ्यर्थियों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं ने संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (विज्ञापन संख्या 01/2026) में उम्र सीमा में अतिरिक्त छूट देने की मांग की थी।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में चार वर्ष की छूट दे चुकी है। साथ ही सरकार ने आयु निर्धारण की कटऑफ तिथि को संशोधित कर 1 अगस्त 2022 कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा तय करना सरकार का अधिकार है, इसलिए इस मामले में न्यायालय के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।


Key Highlights:

  • झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC पीटी रिजल्ट पर लगी अंतरिम रोक हटा दी।

  • उम्र सीमा में 4 साल की छूट को कोर्ट ने उचित माना।

  • सरकार के संशोधित कटऑफ डेट को अदालत ने स्वीकार किया।

  • जेपीएससी अब संयुक्त सिविल सेवा पीटी परीक्षा का परिणाम जारी कर सकेगा।

  • 103 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जल्द आने की संभावना।


JPSC PT Result 2026:जेपीएससी ने कोर्ट से मांगी थी परिणाम जारी करने की अनुमति

जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि प्रारंभिक परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है और उसका परिणाम लगभग तैयार है। उन्होंने अदालत को बताया कि 12 फरवरी 2026 के अंतरिम आदेश के कारण परिणाम प्रकाशित नहीं किया जा सका।

जेपीएससी ने यह भी स्पष्ट किया कि अदालत के निर्देश के अनुसार याचिकाकर्ताओं के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए गए थे और उन्हें परीक्षा में भी शामिल होने का अवसर दिया गया था। सरकार द्वारा संशोधित आयु सीमा के दायरे में आने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

JPSC PT Result 2026:103 पदों पर होनी है नियुक्ति

गौरतलब है कि जेपीएससी ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से 103 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। 12 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए आयोग को याचिकाकर्ताओं के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने का निर्देश दिया था, लेकिन परिणाम प्रकाशित करने पर रोक लगा दी थी।

अब अदालत द्वारा याचिका का निष्पादन किए जाने के बाद परिणाम जारी करने में कोई कानूनी बाधा नहीं बची है। ऐसे में माना जा रहा है कि जेपीएससी जल्द ही संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर सकता है।


Highlights

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...