Advertisment

लूटकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक, मोबाइल के साथ घटना में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस को साहेबगंज थाना क्षेत्र में हुई लूटकांड के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद कर लिया है। सभी आरोपी पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। विगत 29 मई 2026 की रात साहेबगंज थाना क्षेत्र के लोदिया गांव के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने पूर्वी चंपारण के रामपुर खजुरिया निवासी शमशाद आलम से उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित के बयान पर 30 मई को साहेबगंज थाना में कांड संख्या 452/26 दर्ज किया गया।

SSP के निर्देश पर ग्रामीण SP और SDPO सरैया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी और एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

Muz Police 1 22Scope News

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुप, प्रमोद और रविंद्र के रूप में हुई है – ग्रामीण SP राजेश सिंह प्रभाकर

मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुप कुमार, प्रमोद कुमार और रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Muz Police 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मास्टर चाबी से उड़ाते थे बाइक, शराब कारोबारियों तक पहुंचाते थे चोरी के वाहन, गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह में शांति ऑटोमोबाइल्स में उत्साह से मना...

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह के शांति ऑटोमोबाइल्स परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

Bihar Sahayog Shivir: तीन महीने में 96% मामलों का निष्पादन, 6.20...

Bihar Sahayog Shivir: बिहार में पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाए जा रहे सहयोग शिविर का असर सामने...

Jhajha Sardar Patel Statue: झाझा में सरदार पटेल की प्रतिमा का...

Jhajha Sardar Patel Statue: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जमुई जिले के झाझा प्रखंड स्थित न्यू बोड़वा बस स्टैंड के समीप लौह पुरुष...