तुरकौलिया में अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ा हादसा, बुलडोजर पर गिरा मकान का हिस्सा, बाल-बाल बचा चालक

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी बीच मोतिहारी के तुरकौलिया प्रखंड से एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है। जहां अतिक्रमण हटाने के दौरान एक मकान का हिस्सा अचानक बुलडोजर के ऊपर ही गिर गया। बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम अतिक्रमित मकान को हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान बुलडोजर जैसे ही मकान को तोड़ रहा था, तभी अचानक मकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर मशीन के ऊपर आ गिरा।

बुलडोजर चालक ने खतरे को भांपते हुए तुरंत तत्परता दिखाई और समय रहते वहां से मशीन हटा ली

आपको बता दें कि गनीमत रही कि बुलडोजर चालक ने खतरे को भांपते हुए तुरंत तत्परता दिखाई और समय रहते वहां से मशीन हटा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बुलडोजर अतिक्रमित मकान को गिरा रहा है और देखते ही देखते मकान का हिस्सा मशीन पर आ गिरता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।

Motihari Buldozer 1 22Scope News

यह भी पढ़े : अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक ने पेट्रोल डालकर दी आत्मदाह की धमकी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

टायर शोरूम में चोरी, करकट तोड़ हजारों की संपत्ति पर चोर...

दानापुर : दानापुर स्थित खगौल नगर के गाड़ीखाना स्थित एक टायर के शोरूम में अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखे हजारों रुपए व कीमती...

Dhanbad Bus Stand News: बस स्टैंड के पास अज्ञात शव मिलने...

Dhanbad Bus Stand News: गुरुवार सुबह धनबाद सिटी बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी...

प्रश्नपत्र पानी में मिलने की खबर फर्जी, विभाग ने जारी किया...

बक्सर/पटना : विभिन्न समाचार चैनलों, न्यूज पोर्टलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित बिहार के बक्सर जिले में शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही से जुड़ी खबरों...