मोतिहारी में फिर चला बुलडोजर, हवाई अड्डा चौक से बायपास तक अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

मोतिहारी : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत मोतिहारी प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। शुक्रवार को हवाई अड्डा चौक से लेकर बायपास चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान का नेतृत्व मोतिहारी के प्रभारी अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी ने किया

अभियान का नेतृत्व मोतिहारी के प्रभारी अंचलाधिकारी सुनील कुमार और राजस्व अधिकारी नवनीत कुमार ने किया। प्रशासन की टीम सुबह से ही निर्धारित क्षेत्र में पहुंची और बुलडोजर की सहायता से सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को हटाना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों के आगे किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।

Motihari Buldojer 1 22Scope News

सड़क किनारे बनी झोपड़ियों और अस्थायी संरचनाओं को भी हटाया गया

वहीं सड़क किनारे बनी झोपड़ियों और अस्थायी संरचनाओं को भी हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने अपनी दुकानों और सामान को बचाने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने पूर्व में दिए गए निर्देशों का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी। पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

Motihari Buldojer 2 22Scope News

प्रशासन द्वारा कई दिनों से लगातार माइकिंग कर लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी – प्रभारी CO सुनील कुमार

प्रभारी सीओ सुनील कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा कई दिनों से लगातार माइकिंग कर लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी। इसके अलावा संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए गए थे। उन्होंने कहा कि बार-बार सूचना देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद मजबूरन प्रशासन को बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करनी पड़ी।

Motihari Buldojer 3 22Scope News

सड़क और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी – प्रभारी CO

उन्होंने कहा कि सड़क और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना और यातायात को सुगम बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Motihari Buldojer 4 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना में फिर चला ‘पीला पंजा’, अवैध बस्ती पर चला बुलडोजर

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...