मोतिहारी में बुलडोजर एक्शन, छतौनी चौक से ढाका रोड तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

मोतिहारी : मोतिहारी शहर में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर बुलडोजर एक्शन चलाया गया। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल छतौनी चौक से लेकर ढाका रोड तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

Health Department Add 10 22Scope News

अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहरा कर रहे थे

अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहरा कर रहे थे। उनके साथ प्रभारी अंचलाधिकारी सुनील कुमार, छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी और बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे बने अस्थायी दुकानों, अवैध शेड, टीन-टप्पर और अन्य अतिक्रमणों को हटाया।

Motihari Atikarman 1 22Scope News

Motihari Atikarman 2 22Scope News

अभियान के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने स्वयं भी अपना सामान हटाया

अभियान के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने स्वयं भी अपना सामान हटाया, जबकि कुछ जगहों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहरा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अचानक नहीं की गई है। पिछले कई दिनों से संबंधित लोगों को माइकिंग कर तथा नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी जा रही थी। इसके बावजूद कई लोगों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं किया, जिसके बाद मजबूरन बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी।

Motihari Atikarman 3 22Scope News

छतौनी चौक शहर का प्रमुख और अत्यंत व्यस्त चौराहा है

उन्होंने कहा कि छतौनी चौक शहर का प्रमुख और अत्यंत व्यस्त चौराहा है। यहां प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन और आम लोग गुजरते हैं। सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई के बाद छतौनी चौक से ढाका रोड तक यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

Motihari Atikarman 5 22Scope News

Motihari Atikarman 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी में फिर चला बुलडोजर, हवाई अड्डा चौक से बायपास तक अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...