बांकीपुर उपचुनाव की हुई घोषणा, 30 जुलाई को डाले जाएंगे वोट, 3 अगस्त को नतीजे

पटना : भारत निर्वाचन आयोग ने राजधानी पटना की बेहद वीआईपी मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस सीट पर आगामी 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। यह सीट भारतीय जनता पार्टी (bjp) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बांकीपुर सीट को भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है, इसलिए इस उपचुनाव पर न सिर्फ सत्ता पक्ष बल्कि विपक्ष की भी पैनी नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव की तारीखें सामने आते ही पटना में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

पटना के बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग

पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह चुनाव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक (MLA) पद से इस्तीफे के कारण हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) होगी, जबकि प्रत्याशी 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। बांकीपुर सीट पर आगामी 30 जुलाई को मतदान (वोटिंग) होगा और तीन अगस्त को वोटों की गिनती के साथ ही नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

 

Bankipur By Election 1 22Scope News

Bankipur By Election 2 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘TB-मुक्त बिहार’ के लिए मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, 14 अगस्त तक एक करोड़ स्क्रीनिंग का लक्ष्य हासिल करने के लिए ‘मिशन मोड’ में करें काम

Social Media पर अवैध हथियार के साथ Video वायरल करना युवक...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने...

Dhanbad Police News: क्या अब अपराधियों की खैर नहीं? धनबाद पुलिस...

Dhanbad Police News: झारखंड में अपराध पर प्रभावी ढंग से काबू पाने के लिए धनबाद पुलिस ने एक नई और सख्त पहल शुरू की...

आखिरकार 20 साल बाद बंगले से मोहभंग, राबड़ी ने खाली किया...

पटना : खूब सियासत के बाद आखिरकार 10 सर्कुलर रोड बंगले को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी व पूर्व...