बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार लड़ेंगे चुनाव

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है। बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। नौ जुलाई को एनडीए उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे।

अभिषेक कुमार BJP के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं

जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। बताया जा रहा है कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में अभिषेक कुमार लंबे समय से एक्टिव हैं और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी करीब बताए जाते हैं। ऐसे में बीजेपी में इस बार एक बार फिर से एक कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है और बांकीपुर जैसी हाईप्रोफाइल सीट पर उम्मीदवार बनाया है।

Bihar BJP 2 22Scope News

अभिषेक कुमार फिलहाल बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष हैं

आपको बता दें कि अभिषेक कुमार फिलहाल बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष हैं। वहीं अभिषेक बीजेपी पटना महानगर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अभिषेक बंटी मंडल में महामंत्री और मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। बीजेपी ने एक सामान्य कार्यकर्ता जो वर्षों से संगठन से जुड़े हैं, उसे उम्मीदवार बनाया है।

Abhishek Kumar 1 22Scope News

 

अभिषेक कुमार को कैंडिडेट बनाए जाने पर CM सम्राट ने दी बधाई

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार विधानसभा उपचुनाव-2026 के अंतर्गत 182-बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से अभिषेक कुमार को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व, समर्पण एवं जनसेवा के संकल्प को जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा व आप विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे। आपको सफल एवं विजयी चुनाव अभियान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

CM Abhishek 22Scope News

यह भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी टेंशन

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...