प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, शव रखकर 4 घंटे तक सड़क जाम

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में गुरुवार की रात प्रसव के बाद एक महिला की मौत से परिजनों ने जमकर हंगामा किया। निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के मेन गेट के सामने शव रखकर करीब चार घंटे तक सड़क जाम किया। परिजन दोषी डॉक्टर की गिरफ्तारी, अस्पताल को सील करने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।

मृतका की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तिनकोनमा गांव निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है

मृतका की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तिनकोनमा गांव निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी पूजा कुमारी (25) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, एक जुलाई को प्रसव के लिए पूजा कुमारी को शहर के पश्चिमी बायपास रोड स्थित नायडू मेडिकेयर एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। उनका आरोप है कि भर्ती के समय डॉक्टर ने मां और गर्भस्थ शिशु दोनों को स्वस्थ बताते हुए सामान्य प्रसव का भरोसा दिया था। हालांकि, अगले दिन प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ऑपरेशन की सलाह दी गई, जिस पर परिजनों ने सहमति दे दी।

Madhepura Maut 2 22Scope News

 

ऑपरेशन के बाद कुछ समय तक मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य थी – परिजन

परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद कुछ समय तक मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य थी। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने सभी परिजनों को बाहर भेज दिया। इसी दौरान पूजा कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें सहरसा रेफर कर दिया गया, जहां अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। वहीं नवजात शिशु की हालत भी गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा है।

Madhepura Maut 3 22Scope News

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और मुख्य द्वार के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और मुख्य द्वार के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। रात करीब आठ बजे शुरू हुआ जाम देर रात लगभग 12 बजे तक जारी रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद परिजनों ने जाम हटाया। मृतका के पति रविंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अस्पताल पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Madhepura Maut 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को करते हैं प्रताड़ित, मानसिक जांच की मांग

रमण कुमार की रिपोर्ट

बिल्डर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, अवैध संबंध व विवाद...

भागलपुर : भागलपुर के चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस...

Jamshedpur Lost Mobile Recovery: मोबाइल खोने वालों के लिए बड़ी राहत!...

Jamshedpur Lost Mobile Recovery: जमशेदपुर के सुंदरनगर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : परिवार से मिले चिराग, कहा- निर्मम...

आरा : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव...