डीएसपी ने बैठक कर पुलिसकर्मियों को दिए कई निर्देश
मुजफ्फरपुर : ईद उल फितर पर्व पर इस बार विशेष सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं.
डीएसपी ने इस बाबत जिले के शहरी क्षेत्रों से
सभी थाना प्रभारी के साथ शांति समिति के लोगों के साथ बैठक की.
बैठक के बाद डीएसपी राम नरेश पासवान ने पुलिसकर्मियों को कई निर्देश दिए.
उन्होंने कहा कि उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, और शांति भंग करने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी.

मुजफ्फरपुर जिले में शांतिपूर्ण तरीके से ईद के पर्व को मनाया जाने को लेकर
नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने जिले के तमाम शहरी क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए.
शांति समिति के सदस्यों को भी शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु निर्देश दिए.
उन्होंने कहा कि ईद का पर्व शांति सद्भाव और आपसी प्रेम का है और इसको बनाए रखना सब की जिम्मेदारी है. शांति भंग करने वाले पर सीधी कार्रवाई होगी.
मस्जिद के पास मजिस्ट्रेट की तैनाती
उन्होंने कहा कि सभी ईदगाह मस्जिद के पास मजिस्ट्रेट की तैनाती भी रहेगी. शांति भंग करने वाले और उपद्रवी तत्वों से निपटने को लेकर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी. ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर ऋषि राम नरेश पासवान ने एक बैठक कर नगर थाने में सभी थाना प्रभारियों और शांति समिति के सदस्यों को निर्देश दिया है. राज्य सरकार की गाइडलाइंस के साथ पर्व को बेहतर तरीके से मनाया जाए और इसके अनुपालन को लेकर निर्देश दिए गए है.
नगर डीएसपी के साथ बैठक में काजी मोहम्मदपुर थाना, मिठनपुरा थाना, ब्रह्मपुरा थाना, नगर थाना, सदर थाना, अहियापुर थाना सहित शहरी क्षेत्र के बेला थाना के प्रभारी मौजूद रहे.
रिपोर्ट: विशाल कुमार




