आइजी ने सिटी एसपी, सदर डीएसपी सिटी डीएसपी के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए

रांची: राजधानी में चेन छिनतई की घटना को रोकने के लिए आइजी अखिलेश झा ने गुरुवार को सिटी एसपी, सदर डीएसपी, कोतवाली डीएसपी और सिटी डीएसपी के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए।

आइजी ने कहा कि जिस इलाके में चेन छिनतई की घटना होगी, वहां के थानेदार जिम्मेदार होंगे। हर हाल में चेन छिनतई की घटना को रोकें। जेल से जमानत पर निकले हुए स्नैचरों का लिस्ट तैयार करें और उनका सत्यापन कर उन्हें थाना में बुलाएं।

सिटी एसपी और तीनों डीएसपी से आजिी ने डिटेल रिपोर्ट लिया। आइजी ने इसकी जानकारी ली कि किस किस इलाके में सबसे अधिक छिनतई की घटना हो रही है।

चेन छिनतई की कई घटनाओं में अपराधी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। आइजी ने आदेश दिया कि फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करें और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। स्नैचर पुलिस की पकड़ से दूर हैं इस वजह से आए दिन छिनतई की घटना हो रही है।

सदर, बरियातु और नामकुम में सबसे अधिक घटनाएं राजधानी में सदर, बरियातू और लालपुर इलाके में सबसे अधिक चेन छिनतई की घटना होती हैं। इन तीनों थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हर दूसरे दिन छिनतई की घटना हुई है। सदर इलाके में चार दिन लगातार स्नैचरों ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है।

Aircraft Fuel Crisis: रांची से 4 Flight Services होंगी बंद, Devghar...

एयरक्राफ्ट फ्यूल संकट का असर झारखंड में दिखने लगा है। 1 जुलाई से रांची एयरपोर्ट से चार उड़ानें बंद होंगी, जबकि देवघर से बेंगलुरु...

JPSC Exam 2025 Update: 103 पदों की भर्ती के लिए तीसरी...

जेपीएससी ने 103 पदों की भर्ती के लिए तीसरी बार संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया। मुख्य परीक्षा 18 से 20 जुलाई 2026 तक होगी।...

NEET UG Re-Exam 2026: WhatsApp पर मिलेगी Update, NTA की 7-Layer...

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी अब व्हॉट्सएप पर मिलेगी। NTA ने 7-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की, आज होगी मॉक ड्रिल।NEET UG...