अवैध बालू खनन को लेकर हिंसक झड़प, फल्गु नदी क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

जहानाबाद : जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित चैती पिपरा गांव के पास फल्गु नदी में शनिवार को अवैध बालू उठाव को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें सात लोगों को गोली लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई।

बालू उठाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई

जानकारी के अनुसार, बालू उठाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलने लगीं। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद फल्गु नदी के आसपास का इलाका पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। फायरिंग की इस घटना में रामपुर गांव निवासी धीरज कुमार के सीने में गोली लगी है।

Jehanabad Marpeet 2 22Scope News

चैती पिपरा गांव के सुधीर, दिनेश, विजय, अजय और रेशम भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए

वहीं चैती पिपरा गांव के सुधीर कुमार, दिनेश राम, विजय कुमार, अजय कुमार और रेशम भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा गिन्जी गांव निवासी विष्णु कुमार भी इस हिंसक घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल विष्णु कुमार और विजय कुमार को सुरक्षित बाहर निकालकर पहले घोसी अस्पताल पहुंचाया। बाद में सभी घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया।

Jehanabad Marpeet 3 22Scope News

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना रेफर कर दिया

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jehanabad Marpeet 1 22Scope News

यह भी पढ़े : CSP संचालक लूटकांड : मुख्य आरोपी व कुख्यात अपराधी फेंकन महतो का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

पुलिस ने मोबाइल के साथ 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

सासाराम : खबर सासाराम से है जहां नगर थाना की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को एक होटल से गिरफ्तार किया है। इन लोगों...

करंट का कहर, बच्चे को बचाने दौड़े चाचा-चाची की गई जान,...

कटिहार : कटिहार में करंट लगने से दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घर के मेन बिजली लाइन की चपेट में...

बेतिया जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा समाहरणालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला...

बेतिया : बेतिया जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान विषय पर आज समाहरणालय...