CSP संचालक लूटकांड : मुख्य आरोपी व कुख्यात अपराधी फेंकन महतो का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले में सीएसपी संचालक से लूटकांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी फेंकन महतो का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस मुठभेड़ में हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किए गए फेंकन महतो पर जिले के अलग-अलग थानों में कुल नौ संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे अधिक मामले सीएसपी लूट और हथियार के बल पर लूटपाट से जुड़े हैं।

रीगा थाना क्षेत्र में CSP संचालक से दिनदहाड़े करीब डेढ़ लाख की लूट के बाद फेंकन फरार चल रहा था – सदर DSP राजीव कुमार सिंह

सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह के अनुसार, रीगा थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े करीब डेढ़ लाख रुपए की लूट के बाद फेंकन महतो फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसका हाफ एनकाउंटर हुआ और उसे उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

Sitamarhi Police 2 1 22Scope News

फिलहाल पुलिस फेकन महतो के पूरे आपराधिक नेटवर्क की पड़ताल कर रही है – सदर DSP

सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल पुलिस फेंकन महतो के पूरे आपराधिक नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। उसके साथ गिरफ्तार अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने जिले और आसपास के इलाकों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर इस गिरोह से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते है।

Sitamarhi Police 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : CSP संचालक से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटकांड के मुख्य आरोपी फेंकन का हाफ एनकाउंटर

अमित कुमार की रिपोर्ट

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...