सहनी ने सरकार व सम्राट पर कई मुद्दों को लेकर किया तीखा हमला, कहा- 20 साल में नीतीश सरकार कानून व्यवस्था के मामले में फेल

पटना : विकासशील इंसाफ पार्टी (VIP) के मुखिया व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला किया है। मुकेश सहनी ने सरकार द्वारा 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अब इसकी जरूरत महसूस हो रही है तो इसका सीधा मतलब है कि पिछले 20 साल में नीतीश सरकार कानून व्यवस्था के मामले में फेल रही है। उनका कहना था कि सरकार को पहले अपने पुराने वादे पूरे करने चाहिए उसके बाद ही नई योजनाओं की बात करनी चाहिए।

आने वाले समय में शायद कपड़ा पहनने और सांस लेने पर भी टैक्स लगा दिया जाए – VIP प्रमुख मुकेश सहनी

वहीं सड़कों पर टैक्स लगाने के फैसले पर भी वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने सरकार को घेरा और तंज कसते हुए कहा कि आने वाले समय में शायद कपड़ा पहनने और सांस लेने पर भी टैक्स लगा दिया जाए। उनके अनुसार, सरकार का पूरा ध्यान जनता से पैसा वसूलने पर है। यूपी में नजरबंदी के मुद्दे पर बोलते हुए सहनी ने वहां की स्थिति को अघोषित इमरजेंसी जैसा बताया। लेकिन साथ में ये भी कहा कि चुनाव आने वाले हैं और जनता इसका जवाब देगी। लालू यादव और राबड़ी देवी को दोबारा सुरक्षा दिए जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार पहले एक फैसला लेती है फिर उसे खुद ही बदल देती है। इससे साफ है कि सरकार के पास कोई ठोस काम नहीं है और वो सिर्फ मुद्दों से ध्यान भटका रही है।

Mukesh Shani 1 22Scope News

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा कैसे होगी और रोजगार योजनाओं का पैसा उन्हें कब मिलेगा – मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने ये भी पूछा कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा कैसे होगी और रोजगार योजनाओं का पैसा उन्हें कब मिलेगा। बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को चार साल की सजा मिलने पर मुकेश सहनी ने कहा कि ऐसे मामलों में कम से कम 14 साल की सजा होनी चाहिए थी। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। भले ही उन्हें लगता है कि कुछ रियायत दी गई है।

Mukesh Shani 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी का मंत्री संजय सरावगी पर जमीन घोटाले का आरोप

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...