Advertisment

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी टेंशन

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। राजद की तरफ से रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। इसी के साथ महागठबंधन में इसी सीट को लेकर टेंशन बढ़ गई है। रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा के साथ ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का राजनीतिक मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। राजद अब इस सीट पर पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गई है। बता दें कल यानी पांच जुलाई को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी अपनी पार्टी की ओर से बांकीपुर उपचुनाव में अपना किस्मत अजमाएंगे।

जनसुराज से प्रशांत किशोर लड़ेंगे चुनाव

वहीं जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बीते दिनों इसकी घोषणा की थी। इसके साथ ही बांकीपुर का उपचुनाव अब और भी दिलचस्प हो गया। उम्मीदवारी की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले चार वर्षों से जन सुराज ही उनकी जिंदगी है और पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे। हालांकि अभी बीजेपी की ओर से उम्मदीवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

बांकीपुर सीट से RJD भी चुनाव लड़ेगी – प्रवक्ता शक्ति यादव

आपको बता दें कि राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि बांकीपुर सीट से राजद भी चुनाव लड़ेगी। शक्ति यादव ने कहा कि 2025 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने बांकीपुर से चुनाव लड़ा था और लगभग 50 हजार वोट मिले थे। कार्यकर्ताओं ने लगन के साथ योगदान दिया था। पार्टी भले चुनाव हार गई थी, लेकिन पार्टी की जमीन बांकीपुर में मजबूत हुई है। शक्ति ने दावा किया है कि राजद इस बार बांकीपुर का चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी।

RJD 22Scope News

राजद-कांग्रेस में जिच

शक्ति यादव ने यह भी कहा कि बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार यहां से कांग्रेस की तरफ से भी उम्मीदवार उतारे जाने का दावा किया जा रहा है। यानी कि राजद और कांग्रेस दोनों बांकीपुर सीट पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारना चाह रही है। लेकिन आखिर में महागठबंधन में क्या फैसला लिया जाता है यह देखने वाली बात होगी।

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू

उधर, बांकीपुर सीट पर उपचुनाव को लेकर आज से नॉमिनेशन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई। नामांकन का पर्चा 13 जुलाई तक भरा जा सकेगा। 30 जुलाई को इस सीट के लिए वोटिंग होगी। जबकि तीन अगस्त को रिजल्ट जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव की हुई घोषणा, 30 जुलाई को डाले जाएंगे वोट, 3 अगस्त को नतीजे

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...