Bihar Green Energy Projects को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से सहयोग मांगने दिल्ली पहुंचे ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल

बिहार सरकार ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, BESS, पीएम सूर्य घर योजना और पीएम-कुसुम सहित कई हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से वित्तीय और प्रशासनिक सहयोग मांगा।


Bihar Green Energy Projects पटना: बिहार में हरित और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को तेज गति देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से वित्तीय और प्रशासनिक सहयोग का अनुरोध किया है। ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल तथा ऊर्जा सचिव-सह-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) अजय यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के सचिव संतोष कुमार सारंगी से मुलाकात कर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की।

Bihar Green Energy Projects: 3305 मेगावाट ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर और BESS पर जोर

बैठक में बिहार में 3305 मेगावाट क्षमता के ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) के विकास के लिए आवश्यक स्वीकृति एवं वित्तीय सहयोग का आग्रह किया गया।

राज्य सरकार के अनुसार यह परियोजना सौर ऊर्जा परियोजनाओं से उत्पादित बिजली की सुगम निकासी और ग्रिड इंटीग्रेशन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे जमुई, बांका, लखीसराय, औरंगाबाद और कैमूर जैसे जिलों में प्रस्तावित सौर ऊर्जा एवं BESS परियोजनाओं के संचालन को मजबूती मिलेगी।


Key Highlights

  • बिहार ने 3305 मेगावाट ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के लिए केंद्र से सहयोग मांगा।

  • पीएम सूर्य घर योजना में 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को शामिल करने का प्रस्ताव।

  • 1000 कृषि फीडरों के सोलराइजेशन और 150 मेगावाट सोलर पार्क पर हुई चर्चा।

  • बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति और NISE के क्षेत्रीय परिसर की स्थापना पर भी बातचीत।

  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्य के प्रस्तावों पर सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिया।


Bihar Green Energy Projects:पीएम सूर्य घर योजना के विस्तार का प्रस्ताव

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विस्तार पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बिहार में करीब 58 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ता हैं, जबकि फिलहाल 1.1 किलोवाट क्षमता वाले रूफटॉप सोलर संयंत्र के लिए केवल 2.5 लाख उपभोक्ताओं को स्वीकृति मिली है।

राज्य सरकार ने पहले चरण में 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को योजना के दायरे में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है और इस पर शीघ्र मंजूरी देने का अनुरोध किया है।

Bihar Green Energy Projects:सोलर पार्क, पीएम-कुसुम और ग्रीन हाइड्रोजन नीति पर भी चर्चा

बैठक में पीएम-कुसुम योजना (फेज-2) के तहत 1000 कृषि फीडरों के सोलराइजेशन, औरंगाबाद में 150 मेगावाट क्षमता के SECI सोलर पार्क, बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा राज्य में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (NISE) के क्षेत्रीय परिसर की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि बिहार सरकार स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का तेजी से विस्तार किया जाएगा।

वहीं ऊर्जा सचिव अजय यादव ने कहा कि इन परियोजनाओं के लागू होने से बिहार की ऊर्जा अवसंरचना मजबूत होगी, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा और किसानों के साथ आम उपभोक्ताओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और एमएनआरई सचिव संतोष कुमार सारंगी ने बिहार सरकार के प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने तथा आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Highlights

श्रावणी मेला व कानून-व्यवस्था पर SSP सख्त, बेहतर प्रदर्शन करने वाले...

भागलपुर : भागलपुर के समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।...

Pratappur Stone Pelting: पत्थरबाजी के बाद प्रतापपुर में क्यों लगा पुलिस...

Pratappur Stone Pelting: प्रतापपुर पुलिस स्टेशन इलाके में पत्थरबाज़ी और हंगामे की घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिए हैं। हालात को...

भोजपुर में जमीन विवाद को लेकर चाकू से गोद कर युवक...

आरा : जिले के सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर चाकू से गोद कर एक...