हार्ड कोक कंपनियों में मजदूरों का पीएफ नहीं कटना शर्मनाक- अरुप चटर्जी

हार्ड कोक कंपनियों में  मजदूरों का पीएफ नहीं कटना शर्मनाक- अरुप चटर्जी

Nirsa-हार्ड कोक कंपनियों में मजदूरों का पीएफ नहीं कटना शर्मनाक-झारखंड रिफ्रेक्ट्ररी हार्ड कोक श्रमिक यूनियन के बनैर तले आयोजित मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने कहा है कि हार्डकोक कंपनियों

के द्वारा अब तक मजदूरों का पीएफ नहीं कटना मजदूरों के साथ अन्याय है.

यही पीएफ की राशि उनकी सेवानिवृति के बाद उनका सहारा बनता है, लेकिन उससे भी दुखद यह

है कि इस इलाके के जनप्रतिनिधियों के द्वारा अब तक इसकी सुध नहीं ली गयी.

किसी ने भी इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाया. आखिर मजदूर न्याय की खोज में कहां जाएं.

कौन इनकी आवाज उठायेगा. जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेवारियों से भाग क्यों रहे हैं.

अरुप चटर्जी ने कहा कि आज हम उन सभी शहीदों का नमन करते हैं, जिन्होने अपनी कुर्बानी

देकर मजदूरों के हर जुल्मों सितम के खिलाफ आवाज उठायी.

उनके शोषकों से लोहा लिया. हकमारी के खिलाफ मजदूरों को एकजुट किया.

केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर किया हमला 

केन्द्र सरकार के श्रम कानूनों में बदलाव पर हमला बोलते हुए अरुप चटर्जी ने कहा कि सारे मजदूर यूनियन

श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध करते हैं, जिस कानून से मजदूरों का शोषण हो, वैसे किसी भी कानून

को किसी भी हालत में हम लागू नहीं होने देंगे. लाल झंडा वाले इंडस्ट्री का विरोध नहीं करते,

लेकिन शर्त यह है कि मजदूरों की हकमारी नहीं हो.

रिपोर्ट- संदीप

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...