धनबाद रेल मंडल कार्यालय के बाहर फुटपाथ दुकानदारों का प्रदर्शन

DHANBAD: फुटपाथ दुकानदारों का प्रदर्शन – धनबाद रेल मंडल कार्यालय के बाहर फुटपाथ दुकानदारों

ने प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर

के फुटपाथ दुकानदार पहुंचे. डीआरएम ऑफिस में रेलवे से जुड़े मुद्दों

को लेकर रेल महाप्रबंधक के साथ सांसदों की बैठक के दैारान ही

फुटपाथ दुकानदारों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.

फुटपाथ दुकानदारों कहना था कि वह अपनी समस्याओं को

लेकर डीआरएम कार्यालय पहुंचे हैं.. पूर्व मध्य रेलवे के

जीएम और सांसद को अपनी समस्याओं से रूबरू कराना चाहते हैं.

दुकानदारों ने कहा कि वे लोग रेलवे स्टेशन के पुराना बाजार दक्षिणी छोर

की ओर फुटपाथ पर पिछले 50 से 60 वर्षों से दुकानदारी कर रहे हैं.

और इसी से इनके परिवार का गुजर-बसर होता है. ऐसे में रेलवे ने 2 दिसंबर को

उस स्थान को खाली करने का नोटिस दिया है. साथ ही दुकानदारों ने कहा कि अगर

उनके द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया तो 300 दुकानदार के सामने

रोजी-रोजगार की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जायेगी. आपको बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे के

अंतर्गत धनबाद रेल मंडल में फ्रंट कारीडोर जैसे कई अन्य कार्यों को पूरा करने का प्रारूप

तैयार किया गया है.

फुटपाथ दुकानदारों का प्रदर्शन

इसे पूरा करने के लिए रेलवे अपनी जमीन पर अवैध रूप से बसे लोगों

को हटाने के कार्य में पिछले कई माह से लगी हुई है. इसी को लेकर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी

छोर पर बसे फुटपाथ दुकानदारों को भी चिह्नित कर जमीन को खाली करने का नोटिस दिया गया है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

पैर छूकर आशीर्वाद लेने के लाभ जानकर चौंक जाएंगे आप

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...