सीएनजी की कमी से जुझते ऑटो चालकों ने काटा बबाल, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री का फूंका पुतला

ऑटो चालकों ने काटा बबाल

Ranchi-ऑटो चालकों ने काटा बबाल-छोटानागपुर टेंपो टैक्सी संघ के सदस्यों ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री और गेल इंडिया पुतला फूंका है. संघ से जुड़े सदस्यों का कहना है कि राजधानी रांची में करीबन 4000 सीएनजी संचालित टेम्पों का परिचालन होता है. शुरुआती दिनों हम सभी से पेट्रोल से सीएनजी में क्नवर्ट होने का आग्रह किया गया था. इसके कई लाभ गिनाये गए थें. राजधानी रांची में सात सीएनजी पंप बनाये लगाए गएं, लेकिन आज हालात यह है कि ऑटो चालकों को सीएनजी भरवाने के लिए दिन भर लाइन में खड़ा रहना पड़ता है. इसके लिए लम्बी कतार पड़ती है. इसके कारण हमारी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है.

24 घंटे सीएनजी उपलब्ध करवाने की मांग

सदस्यों ने जिला प्रशासन ने 24 घंटे सीएनजी उपलब्ध करवाने की मांग की है. इसके साथ ही गेल इंडिया के द्वारा सीएनजी उपलब्ध नहीं करवाने पर सीएनजी पेट्रोल पम्पों के आगे प्रर्दशन करने की धमकी दी गयी है. सदस्यों की पीड़ा इस बात को लेकर ज्यादा है कि जब उनका पूरा दिन लाइन में ही गुजर जाएगा, तब वह ऑटों का परिचालन कब करेगे. इस स्थिति में उनकी रोटी रोटी मारी जाती है.

उनकी मांग बस इतनी है कि गेल इंडिया और भारत सरकार इस मामले में दखल देकर सीएनजी की उपलब्धता को सुनिश्चित करवा दें, जिससे की उनकी रोटी रोटी पर संकट नहीं आए.

रिपोर्ट- मुर्शिद 

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...