वाहन चेकिंग करने गये गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर बोलेरो चालक ने किया हमला

वाहन चेकिंग के दौरान गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर हमला 

Dumka:-गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर हमला-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में वाहन चेकिंग करने गये गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, आनन्द कुमार झा पर एक बोलेरो चालक ने हमला कर दिया. इस मारपीट में गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, आनन्द कुमार झा और वाहन ड्राइवर को गंभीर चोट आयी है. दोनों को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दुमका फूलों-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

हमले में घायल चालक
हमले में घायल चालक

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में की जा रही थी वाहनों की जांच 

बताया जा रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर गोपीकांदर थाना के सामने  वाहनों की चेकिंग की जा रही थी.

इसी दौरान खरौनी बाजार के प्रकाश भगत का निजी चालक रंजीत मिश्रा आमडापाडा, पाकुड जिला की ओर जा रहा था.

चेक पोस्ट पर स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चालक से रुकने के लिए कहा.

लेकिन वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा.

वाहन चालक को भागता देखकर प्रखंड विकास पदाधिकारी उसका पीछा करने लगे.

पीछा करते देख कर वाहन चालक गाड़ी से गुस्से से बाहर निकला और प्रखंड  विकास पदाधिकारी पर टूट पड़ा.

दोनों ओर से हमले होने लगे. इसी हमले में दोनों को चोट आयी.

मामले में वाहन चालक का कहना है कि वह गाड़ी रोक चुका था, लेकिन चेकिंग के नाम पर उस पर डंडे से हमला किया गया.

जिसके बाद मारपीट की नौबत आयी.

रिपोर्ट- आशिष वर्णवाल

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...