प्रखंड विकास पदाधिकारी पर मारपीट का लगा आरोप

गढ़वा : सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा पर सवाल खड़े होने लगे हैं. बता दें कि रोजगार सेवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार को जेपीएससी की परीक्षा हो रही थी. सभी रोजगार सेवक की ड्यूटी परीक्षा कक्ष में दी गई थी. रोजगार सेवक अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए सेल्फी ले रहे थे जिसे देख वहां के तैनात जवान ने रोजगार सेवक से मोबाइल छीन लिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसकी सूचना दी.

इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी वहां पहुंचे और सीधा रोजगार सेवक से मारपीट करने लगे जिसे अब गढ़वा में रोजगार सेवकों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. रोजगार सेवक के समर्थन में आए समाजसेवी उज्जवल चौबे ने इस घटना की कड़ी निंदा की और प्रखंड विकास पदाधिकारी को गढ़वा से हटाने की मांग की.

रिपोर्ट : सुजीत धर दुबे

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...