Swift Dzire से आए चोर, स्कॉर्पियो लेकर हुए फरार, CCTV में कैद पूरी वारदात

गयाजी : गया में वाहन चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। इस बार चोर किसी बाइक या छोटी गाड़ी पर नहीं, बल्कि एक स्विफ्ट डिजायर कार से आए और देखते ही देखते घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इतना ही नहीं, चोरी के बाद स्कॉर्पियो को गया-पटना मार्ग पर जहानाबाद टोल प्लाजा पार करते हुए भी कैमरों में देखा गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मामला गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के डेल्हा बस स्टैंड के समीप का है

मामला गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के डेल्हा बस स्टैंड के समीप का है। गुरुवार की देर रात अज्ञात चोर एक स्विफ्ट डिजायर कार से पहुंचे। पहले इलाके की रेकी की और फिर घर के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो को लेकर आराम से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें चोर का चेहरा और उसकी कार का नंबर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। चोरी के बाद आरोपी स्कॉर्पियो को लेकर गया–पटना रोड की ओर निकल गए। जहानाबाद टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में भी स्विफ्ट डिजायर और चोरी की स्कॉर्पियो एक साथ गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

Swift Dzire 2 22Scope News

स्कॉर्पियो के मालिक आनंद कुमार ने डेल्हा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है

स्कॉर्पियो के मालिक आनंद कुमार ने डेल्हा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वाहन इंद्रजीत उर्फ फंतुस कुमार के घर के नीचे खड़ा था, जहां से रात के अंधेरे में चोर उसे लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद तस्वीरें और वाहन का नंबर पुलिस के हाथ लग चुके हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इन अहम सुरागों के आधार पर पुलिस वाहन चोर गिरोह तक पहुंच पाएगी, या फिर यह मामला भी बाकी वाहन चोरी की घटनाओं की तरह फाइलों में सिमट कर रह जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Swift Dzire 1 22Scope News

यह भी पढ़े : दरभंगा में डकैतों का आतंक, TV की आवाज तेज कर डॉक्टर की बहू को बनाया बंधक, बाल काटे, इंजेक्शन देकर लूटे लाखों के गहने

आशीष कुमार की रिपोर्ट

लुटुआ जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, CRPF ने 4...

गयाजी : लुटुआ थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 47वीं बटालियन के...

न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को पटना HC का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश किया...

पटना : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर पटना उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय की सेवानिवृत्ति के...

सेमरा ग्रिड से 18 घंटे बिजली गुल रहने की खबर भ्रामक,...

पटना : सेमरा ग्रिड से जुड़े दर्जनों गांवों में 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने संबंधी प्रकाशित खबर को बिजली विभाग...