दरभंगा में डकैतों का आतंक, TV की आवाज तेज कर डॉक्टर की बहू को बनाया बंधक, बाल काटे, इंजेक्शन देकर लूटे लाखों के गहने

दरभंगा : दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में गुरुवार की देर शाम एक चिकित्सक के घर डकैतों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है। अपने साथ लाखों रुपए के ज्वलेरी और 35 हजार नगद लेकर फरार हो गए। साथ ही टीवी की आवाज तेज कर डॉक्टर की बहू को बंधक बनाया और बाल काटे। साथ ही इंजेक्शन देकर लाखों रुपए के गहने लूट ले गए।

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पवन मिश्रा के घर में छत के रास्ते आए थे 5 बदमाश

जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव देर शाम होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पवन मिश्रा के घर में छत के रास्ते पांच की संख्या में आए बदमाशों ने प्रवेश कर उनकी छोटी पुत्रवधू करिश्मा देवी (22) को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की बाल काट दिए। हाथ-पांव बांधकर घसीटा और पीठ में इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। घटना के समय घर में महिला अपनी डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची के साथ अकेली थी।

Darnhanga Chori 2 22Scope News

शाम के सात बजे गांव के डॉक्टर पवन मिश्रा के घर में 4-5 की संख्या में आए – मुखिया

वहीं पंचायत के मुखिया ने बताया कि शाम के सात बजे गांव के डॉक्टर पवन मिश्रा के घर में चार-पांच की संख्या में आए। बदमाशों ने प्रवेश कर उनकी छोटी बहू के साथ मारपीट की बाल काट दिए। फिलहाल वो डीएमसीएच में भर्ती हैं। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, बदमाशों ने वारदात के दौरान घर का टीवी तेज आवाज में चला दिया, ताकि शोर-शराबे की आवाज बाहर तक न पहुंचे। करीब 20 मिनट तक तीन कमरों में उत्पात मचाने के बाद उन्होंने दो गोदरेज अलमारी तोड़कर लगभग पांच लाख रुपए मूल्य के आभूषण और 35 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

Darnhanga Chori 1 22Scope News

Darnhanga Chori 3 22Scope News

घटना की सूचना मिलने के सदर DSP व बहादुरपुर SHO अपने दलबल से साथ मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के सदर डीएसपी राजीव कुमार और बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार अपने दलबल से साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। वहीं बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। आस-पास के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Darnhanga Chori 4 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : दिनदहाड़े आर्मी जवान के घर डकैती, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर लाखों की लूट

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...