अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 5 गिरफ्तार

भागलपुर : भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी और निर्माण के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव में संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के उपकरण और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि फैक्ट्री का मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया।

गुप्त सूचना के आधार पर शाहकुंड थाना पुलिस, STF व पश्चिम बंगाल STF की संयुक्त टीम ने रिजवान के घर छापेमारी की – सिटी SP अतुलेश झा

सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शाहकुंड थाना पुलिस, भागलपुर एसटीएफ और पश्चिम बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मोहम्मद रिजवान के घर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अवैध हथियार निर्माण का पूरा सेटअप मिला। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले मुख्य आरोपी मोहम्मद रिजवान फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मोहम्मद कासिम, मोहम्मद समीम, मोहम्मद मिराज, मोहम्मद मैसर और जब्बार मंसूरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार मुंगेर जिले के निवासी हैं, जबकि जब्बार मंसूरी शाहकुंड थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

Bha Police 1 3 22Scope News

Bha Police 3 2 22Scope News

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हथियार सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है – सिटी SP

सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हथियार सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे गिरोह और उसके नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है।

Bha Police 2 3 22Scope News

यह भी पढ़े : भागलपुर SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, रिश्वत लेते 2 कर्मी गिरफ्तार

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Sariya Illegal Stone Mining: बाल्हेडीह जंगल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई...

Sariya Illegal Stone Mining: सरिया पुलिस स्टेशन इलाके के बाल्हेडीह जंगल में चल रही अवैध पत्थर की माइनिंग के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में,...

Dhanbad Stray Dog Attack: धनबाद के इस इलाके में घर से...

Dhanbad Stray Dog Attack: शहर में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह, पुलिस लाइन्स इलाके में म्युनिसिपल वार्ड नंबर 25...

DEO कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों...

मोतिहारी : मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद...