Ranchi Diamond Theft Case: एक करोड़ की चोरी में लोकल लिंक की जांच तेज, 28 लोगों से पूछताछ

रांची के अशोक नगर में एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी मामले में पुलिस लोकल लिंक की जांच कर रही है। 28 लोगों से पूछताछ, कॉल डिटेल और मूवमेंट खंगाले जा रहे हैं।


Ranchi Diamond Theft Case रांची: रांची के अशोक नगर स्थित त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के संचालक अखिलेश पांडेय के घर हुई एक करोड़ रुपये से अधिक के हीरे, जेवरात और नकदी की चोरी के मामले में पुलिस की जांच लगातार तेज हो रही है। अब जांच का फोकस लोकल लिंक पर है। पुलिस का मानना है कि जिस सटीक तरीके से चोर सीधे उसी अलमारी तक पहुंचे, जहां कीमती सामान रखा था, वह बिना अंदरूनी जानकारी के संभव नहीं था।

इसी को देखते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित छह विशेष टीमें हर संभावित पहलू की गहन जांच कर रही हैं।

Ranchi Diamond Theft Case:28 लोगों से पूछताछ, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब तक घर से जुड़े करीब 28 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, कुक, मेड, हाउसकीपिंग स्टाफ, नाइट गार्ड के अलावा प्लंबर, कारपेंटर, पेंटर और अन्य कारीगर शामिल हैं।

जांच एजेंसियां पिछले चार महीनों के दौरान घर में काम करने वाले स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। जिन लोगों ने हाल ही में नौकरी छोड़ी या नए जुड़े हैं, उनके मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन और आपसी संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं किसी कर्मचारी या कारीगर ने पेशेवर गिरोह को घर की अंदरूनी जानकारी तो नहीं दी।


Key Highlights:

  • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस लोकल लिंक की आशंका पर जांच तेज।

  • घर से जुड़े 28 कर्मचारियों और कारीगरों से पूछताछ।

  • कॉल डिटेल, लोकेशन और पिछले चार महीने की गतिविधियों की जांच।

  • होटल प्राइम रिट्रीट का डीवीआर और रजिस्टर पुलिस ने जब्त किया।

  • फर्जी नंबर प्लेट और दूसरी कार की तलाश में झारखंड से बाहर भी जांच।


Ranchi Diamond Theft Case:पुलिस के सामने पांच बड़े सवाल

जांच के दौरान पुलिस कई अहम सवालों के जवाब तलाश रही है।

  • चोर सीधे उसी कमरे और अलमारी तक कैसे पहुंचे?
  • घर में कीमती सामान कहां रखा है, इसकी जानकारी किसने दी?
  • वारदात के लिए इसी समय का चयन क्यों किया गया?
  • चोरी के बाद फरार होने का पूरा रास्ता पहले से कैसे तय था?
  • क्या किसी कर्मचारी या कारीगर ने पहले से रेकी कर गिरोह की मदद की?

Ranchi Diamond Theft Case:पहले से तय था भागने का पूरा रूट

पुलिस जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने चोरी के साथ-साथ फरार होने की पूरी योजना पहले से तैयार कर रखी थी। वारदात के बाद चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर निकले और खाली प्लॉट, जर्जर कमरे तथा झाड़ियों से होते हुए नाले के रास्ते अशोक नगर के गेट नंबर-5 तक पहुंचे।

पुलिस का मानना है कि अपराधियों को पहले से जानकारी थी कि गेट नंबर-5 सामान्यतः बंद रहता है और वहां सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं होती। इससे आशंका और मजबूत हुई है कि वारदात से पहले इलाके की कई बार रेकी की गई थी।

Ranchi Diamond Theft Case:होटल का डीवीआर जब्त, दूसरी कार की तलाश जारी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच टीम बिरसा चौक स्थित होटल प्राइम रिट्रीट तक पहुंची है। पुलिस ने होटल का रजिस्टर और डीवीआर जब्त कर लिया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि जिस जगुआर कार से आरोपी पहुंचे थे, उस पर किसी दूसरी गाड़ी की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। यह नंबर एक औद्योगिक कंपनी के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस को आशंका है कि झारखंड की सीमा पार करने के बाद आरोपियों ने नंबर प्लेट बदल दी होगी।

वारदात में इस्तेमाल की गई दूसरी कार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस इस कड़ी को जोड़ने के लिए झारखंड से बाहर भी जांच का दायरा बढ़ा चुकी है।


IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...