Helicopter से बिहार दर्शन, पर्यटन को मिली नई रफ्तार

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के प्रमुख पर्यटक स्थलों का सैर-सपाटा हेलिकॉप्टर से करने की सुविधा की शुरुआत की है। हालांकि तमाम जनता के लिए यह सेवा 18 जुलाई से समुचित तरीके से शुरू हो जाएगी। पटना एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री ने इस सेवा की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इससे सूबे के प्रमुख खूबसूरत स्थलों तक पर्यटक हवाई मार्ग से पहुंच सकेंगे। इसके अलावा पटना शहर के नजारे को हेलिकॉप्टर से निहारने के लिए भी विशेष सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने खासतौर से उन्नत किस्म के आरामदायक हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की है। इस सेवा को सुचारू तरीके से संचालित करने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा प्रदान करने वाली एक निजी कंपनी से सरकार ने करार भी किया है।

राज्य में पहली बार इस तरह की हेली-टूरिज्म सेवा सभी वर्ग के लोगों के लिए शुरू होने की गई है

राज्य में पहली बार इस तरह की हेली-टूरिज्म सेवा सभी वर्ग के लोगों के लिए शुरू होने की गई है। इसका उपयोग देशी या विदेशी दोनों तरह के पर्यटक कर सकेंगे। हेलिकॉप्टर और छोटे वायुयान के माध्यम से सूबे की वादियों, नदियों और ऐतिहासिक धरोहरों का हवाई मार्ग से अवलोकन करते हुए राजगीर, कैमूर और वाल्मिकीनगर तक का सफर कर सकेंगे। इन सेवाओं रोजाना शुरू होने जा रही हैं। पटना एयरपोर्ट के पास से इसका परिचालन किया जाएगा। सभी हवाई सेवाएं फिलहाल सप्ताह में दो दिन सिर्फ शनिवार और रविवार को संचालित होगी।

राजधानीवासियों के लिए विशेष सुविधा

राजधानी पटना के लोगों के लिए हेलिकॉप्टर से जॉय राइड या पटना परिदर्शन की विशेष सुविधा शुरू होने जा रही है। 2100 रुपए में 10 मिनट की हवाई यात्रा में पर्यटक गंगा नदी, जेपी गंगा पथ, तख्त श्री हरिमंदिरजी पटना साहिब गुरुद्वारा समेत शहर के सभी प्रमुख स्थलों का ऊपर से हवाई अवलोकन करने का लुफ्त उठा सकेंगे। प्राप्त सूचना के अनुसार, पटना एयरपोर्ट से प्रत्येक सप्ताह शनिवार और रविवार को हेलिकॉप्टर जॉय राइड यानी पटना परिदर्शन की व्यवस्था शुरू होने जा रही है। दोपहर तीन बजे के बाद इसकी उड़ान शुरू होगी और हर 30 मिनट के अंतराल पर फिलहाल चार राइड आयोजित करने की योजना तैयार की गई है। इस हेलिकॉप्टर पर अधिकतम पांच लोग एक बार में बैठ सकेंगे। इसके अच्छे परिणाम मिलने पर इसकी समयसीमा और राइड की संख्या में बदलाव किया जाएगा।

वाल्मीकिनगर के लिए छोटी विमान सेवा

इको टूरिज्म और बेहद मनोरम स्थलों में शुमार वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व तक अब बेहद आरामदायक शानदार छोटे वायुयान से सफर कर सकते हैं। इसमें अधिकतम 20 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। यह विमान पटना एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे और दोपहर तीन बजे वाल्मीकिनगर के लिए उड़ान भरेगी और उधर से इसकी वापसी की व्यवस्था सुबह 11 बजे और शाम 4:30 बजे होगी। इसका एक तरफ का किराया पांच हजार रुपए प्रति व्यक्ति है। यह सेवा सप्ताह में सिर्फ दो दिन शनिवार और रविवार को निर्धारित समय पर रहेगी।

राजगीर और कैमूर के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा

दो बेहद ऐतिहासिक और मनोरम पर्यटक स्थलों में शामिल राजगीर एवं कैमूर की वादियों तक के लिए विशेष हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। इस पर अधिकतम पांच लोगों के बैठने की सुविधा होगी। राजगीर के लिए प्रति व्यक्ति चार हजार रुपए और कैमूर का प्रति व्यक्ति छह हजार रुपए किराया निर्धारित किया गया है। राजगीर के हेलिकॉप्टर की उड़ान सेवा सुबह 9:30 बजे पटना एयरपोर्ट से शुरू होगी और वापसी सुबह 10:30 बजे होगी। वहीं, कैमूर के लिए सुबह 11 बजे सेवा शुरू होगी और इसकी वापसी 12:45 बजे कैमूर से पटना के लिए होगी। हेलिकॉप्टर से पर प्रति व्यक्ति अधिकतम चार से किलो किलो वजन का सामान प्रति व्यक्ति ले जाने की अनुमति होगी।

इस तरह करवा सकते बुकिंग

विभाग की ओर से केवल हेलिकॉप्टर या विमान का हवाई टिकट शुल्क लिया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर ठहरने, खाने-पीने और स्थानीय स्तर पर घुमने सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पर्यटकों को स्वयं वहन करनी होगी। हालांकि पर्यटकों की सुविधा के लिए विभाग की ओर से टूरिस्ट गाइड की सुविधा मुफ्त में दी जाएगी। हवाई सफर के लिए बुकिंग की प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी बनाई गई है। पटना स्थित पर्यटन निगम के मुख्यालय होटल कौटिल्य विहार के काउंटर पर जाकर सीधे इसकी टिकट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऑनलाइन बुकिंग विंडो शुरू हो गई है, ताकि देश-विदेश के लोग भी इसकी मदद से आसानी से बुक करा सकें। सेवा की शुरुआत होते ही पहले दिन ही सभी सीटें बुक हो गई हैं। वेबसाइट पर सभी हेलीकॉप्टर सेवा के लिए बुकिंग की सुविधा शुरू होते ही तमाम सीटें भर गईं।

लोगों की प्रतिक्रिया

देवापुर निवासी राजेश कुमार ने कहा कि गांव के लोग हवाई जहाज पर कभी नहीं घूमे हैं। उनके लिए यह योजना काफी शानदार है। हेलीकॉप्टर पर बैठकर मंदिर का दर्शन करना बहुत ही अच्छा होगा। वहीं बैलोन निवासी गजेंद्र साहनी ने कहा कि
इस योजना के लिए पूरा बिहारवासी काफी उत्साहित है। गांव के लोगों के बीच इस योजना का मैं प्रचार जरूर करूंगा। जबकि मोहित झा ने कहा कि बिहार को आसमान की नजरों से देखना बेहद आकर्षक होगा। जो कभी सोचा नहीं गया, इस तरह का काम मुख्यमंत्री कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार हेली टूरिज्म व एयर टूरिज्म सेवा योजना से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...