Advertisment

पारा शिक्षकों के स्थायीकरण का आर्थिक बोझ उठाने के लिए सरकार तैयार

रांची :  झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान पारा शिक्षकों के स्थायीकरण का समर्थन किया था। लिहाजा, सरकार गठन के बाद से ही एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के द्वारा स्थायीकरण और नियमावली की मांग की जा रही है। इस बीच स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री जगरनाथ महतो ने शिक्षकों के स्थायीकरण को लेकर हरी झंडी दे दी है।

लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि, क्या झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का खजाना इतना भरा है कि, 65000 पारा शिक्षकों के स्थायीकरण का आर्थिक बोझ उठा पाएगी। इस बाबत पूछने पर राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव कहते हैं कि, अगर स्थितियां सामान्य रही तो राशि जुटाने में दिक्कत नहीं होगी। लेकिन कोरोना की मार अगर एक बार फिर पडी तो मुश्किल आ सकती है। फिर भी उन्होंने भरोसा दिलाया है कि, पारा शिक्षकों के स्थायीकरण के बाद आर्थिक बोझ उठाने के लिए राज्य सरकार तैयार है।

रिपोर्ट :  शहनवाज़ इदरीसी

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...