राज्य में फिर बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे तक होगी पढ़ाई

उपायुक्तों का आदेश वापस, 12 बजे तक चलेंगे स्कूल

रांची : राज्य में फिर बदला स्कूलों का समय राज्य के विभिन्न जिलों में

डीसी के स्तर से स्कूलों के समय में किया गया बदलाव वापस हो गया है.

जिलों ने मंगलवार की देर शाम जारी किया गया पत्र रद्द कर दिया.

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने मंगलवार को विभिन्न जिलों के

शिक्षा पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की और स्कूल के समय में किये गये बदलाव की जानकारी ली.

12 बजे तक होगा संचालित

शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के बाद शिक्षा सचिव ने

कई जिलों के डीसी से बात की और उन्हें स्कूल के समय में किये गये बदलाव से हो रही परेशानी के बारे में बताया. इसके बाद उपायुक्तों ने पत्र रद्द कर दिया. समय में किये गये बदलाव को वापस लेने वाले जिलों में रांची, पू. सिंहभूम, साहिबगंज, लोहरदगा और देवघर शामिल है. अब स्कूल फिर से सुबह छह से 12 बजे तक संचालित किया जायेगा.

गौरतलब है कि गर्मी को देखते हुए जिलों में डीसी के स्तर से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था. जिन जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था, वहां सुबह छह से 10ः30 तक स्कूल संचालित करने का निर्णय लिया गया था.

स्कूलों में छुट्टी के समय में नहीं थी समानता

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य में स्कूल संचालन के लिए सुबह छह से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन जिलों के द्वारा समय में बदलाव करने के बाद राज्य के अलग-अलग जिलों के स्कूलों में छुट्टी के समय में समानता नहीं थी.

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...