लगातार बढ़ रही गर्मी से स्कूली बच्चों की परेशानी होगी कम, स्कूलों का बदला समय, देखें नया टाइम-टेबल

रांची : लगातार बढ़ रही गर्मी से स्कूली बच्चों की परेशानी होगी कम, स्कूलों का बदला समय- झारखंड में

लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है.

सरकार ने सभी स्कूलों को सुबह 6ः00 बजे से 12ः00 बजे तक खेलने का निर्देश दिया है.

इस संबंध में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि राज्य में लगातार तापमान बढ़ रहा है.

इसी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है.

झारखंड अभिभावक संघ ने भी समय सारिणी की मांग की थी कि

गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है.

इसका असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है. इन्हीं सब को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है.

बता दें कि झारखंड अभिभावक संघ ने स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव की मांग राज्य के शिक्षा मंत्री से की. शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो को संघ ने बुधवार को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा. संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. इसका असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है. इसे देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव जरूरी है. सरकार को इसपर तत्काल निर्णय लेना चाहिए.

गर्मी से बच्चे की तबीयत हो रही खराब

राय ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की तबीयत खराब होने की खबरें लगातार आ रही है. सरकारी स्कूलों में अधिकांश गरीब परिवार के बच्चे पढ़ते हैं, जो सुबह खाली पेट ही घर से निकल जाते हैं और बाद में उनकी तबीयत पर इसका असर पड़ रहा है. सरकारी स्कूल की टाइमिंग सुबह सात बजे से एक बजे तक की है. राय ने कहा कि वहीं निजी स्कूलों में छुट्टियां एक से डेढ़ बजे की बीच हो रही है. बसों में बच्चों को घर पहुंचे में तीन से चार बज जा रहे हैं. ऐसे में उन्हें दिनभर गर्मी झेलनी पड़ रही है, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

सूरज ने दिखाया रौद्र रूप, बढ़ती गर्मी और गायब बिजली से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

बोकारो के स्कूली बच्चों को बारिश में क्यों लगता है डर. कब ध्यान देगा शिक्षा विभाग

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...