NEET UG Re Exam Result 2026: झारखंड के सुहर्ष बने State Topper, रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को AIR 676

NEET UG Re Exam Result 2026 जारी। झारखंड के सुहर्ष कुमार गुप्ता बने स्टेट टॉपर। रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को AIR 676 मिली। जानें टॉपर्स, सीटें और एक्सपर्ट की राय।


NEET UG Re Exam Result 2026 रांची: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार देर रात NEET UG Re Exam 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। झारखंड के विद्यार्थियों ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया। राज्य के सुहर्ष कुमार गुप्ता झारखंड टॉपर बने हैं। उन्हें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 455 प्राप्त हुई है, जबकि उनका पर्सेंटाइल 99.97 रहा। हालांकि इस बार भी टॉप 100 ऑल इंडिया रैंक में झारखंड का कोई भी विद्यार्थी जगह नहीं बना सका।

रांची से करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने नीट यूजी परीक्षा में भाग लिया था। परिणाम घोषित होने के साथ ही मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया भी अब तेज होगी।

NEET UG Re Exam Result 2026:रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को मिली AIR 676

रांची के ज्ञानेंद्र गर्व ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 676 हासिल की। उन्हें परीक्षा में 665 अंक मिले और उनका पर्सेंटाइल 99.96 रहा।

ज्ञानेंद्र के पिता कुमार मयंक भूषण गढ़वा में एसडीओ हैं, जबकि उनकी मां कुमारी अंजली सरकारी शिक्षिका हैं। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई जेवीएम श्यामली से और 10वीं की शिक्षा डीएवी कपिलदेव स्कूल से पूरी की।

इसके अलावा रांची के अन्य सफल विद्यार्थियों में अक्षत प्रेम को AIR 2034 के साथ 642 अंक, शाकिब अहमद को AIR 2282 के साथ 640 अंक, मयंक कुमार को AIR 3211 तथा सर्वजीत को AIR 4271 प्राप्त हुई है।


Key Highlights:

  • एनटीए ने नीट यूजी री एग्जाम 2026 का परिणाम जारी किया।

  • झारखंड के सुहर्ष कुमार गुप्ता बने स्टेट टॉपर, AIR 455 हासिल की।

  • रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को AIR 676 और 665 अंक मिले।

  • देशभर में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से टॉपर बने।

  • एक्सपर्ट के अनुसार 40 से 45 हजार रैंक तक सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना।


NEET UG Re Exam Result 2026:देशभर में आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने संयुक्त टॉपर

देशभर में इस बार 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

एनटीए के अनुसार इस वर्ष 19 अभ्यर्थियों ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए, जबकि 1,492 विद्यार्थियों ने 650 से अधिक अंक प्राप्त किए। परिणाम समय पर जारी किए गए हैं ताकि एमबीबीएस सहित अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी की जा सके।

NEET UG Re Exam Result 2026:1.08 लाख एमबीबीएस सीटों पर होगा नामांकन

देशभर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें लगभग 56,000 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में और करीब 52,000 सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों में हैं। इन्हीं सीटों पर नीट यूजी 2026 के परिणाम के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

परीक्षा परिणाम जारी होने से कुछ घंटे पहले एनटीए ने फाइनल आंसर की भी जारी की थी। इसमें एक प्रश्न को ड्रॉप किया गया, जबकि एक प्रश्न के दो सही उत्तर स्वीकार किए गए।

गौरतलब है कि 9 मई को आयोजित मूल परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के कारण रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 21 जून को री एग्जाम आयोजित किया गया। पूरे मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है।

NEET UG Re Exam Result 2026:एक्सपर्ट बोले, 45 हजार रैंक तक सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की उम्मीद

बायोम के डायरेक्टर पंकज सिंह के अनुसार इस बार फिजिक्स का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन होने के कारण विद्यार्थियों के अंक कम आए हैं, जबकि केमिस्ट्री और बायोलॉजी में बेहतर स्कोर देखने को मिला है।

उन्होंने बताया कि री एग्जाम में अंक कम आने के बावजूद बेहतर रैंक मिलने की संभावना बनी हुई है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के जिन अभ्यर्थियों की ऑल इंडिया रैंक 40 हजार से 45 हजार के बीच है, उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट मिलने की अच्छी संभावना है।


Highlights

Koderma Hospital Death: गलत खून चढ़ाने का आरोप या हार्ट अटैक?...

Koderma Hospital Death: ज़िला मुख्यालय स्थित ओम कौशल्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान 70 वर्षीय राबिया देवी की मौत के बाद तनाव...

स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार, नए...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए।...

Jamtara Hospital Death Protest: गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में...

Jamtara Hospital Death Protest: गुरुवार को जामताड़ा सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो...