Ranchi CLAT Result 2026: शौर्य शाहदेव को AIR 22, Jharkhand Students का शानदार प्रदर्शन

CLAT Result 2026 जारी हुआ है। Ranchi के शौर्य प्रताप शाहदेव ने CLAT UG में AIR 22 हासिल किया। झारखंड के छात्रों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।


Ranchi CLAT Result 2026 रांची: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की ओर से CLAT Result 2026 मंगलवार को जारी कर दिया गया। इस परिणाम में झारखंड के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। CLAT UG के टॉप 100 में रांची का एक अभ्यर्थी शामिल है, जबकि CLAT PG के टॉप 100 में झारखंड के दो विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।

Ranchi CLAT Result 2026:

CLAT UG में रांची के शौर्य प्रताप शाहदेव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 22 प्राप्त किया है। उन्होंने कुल 108 अंक हासिल किए हैं और इसके साथ ही वे झारखंड के स्टेट टॉपर बने हैं। रांची के ही अपूर्व राज ने AIR 321 और संचारी मुखर्जी ने AIR 365 हासिल किया है। इसके अलावा भी राज्य के कई अन्य विद्यार्थियों ने CLAT परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।


Key Highlights

  • CLAT Result 2026 जारी, Jharkhand Students का बेहतर प्रदर्शन

  • CLAT UG टॉप 100 में रांची का एक अभ्यर्थी शामिल

  • शौर्य प्रताप शाहदेव को CLAT UG में AIR 22

  • CLAT PG टॉप 100 में झारखंड के दो अभ्यर्थी

  • राज्य के पांच परीक्षा केंद्रों पर हुई CLAT UG परीक्षा


Ranchi CLAT Result 2026:

शौर्य प्रताप शाहदेव ने बताया कि 10वीं बोर्ड की परीक्षा के बाद से ही उन्होंने लॉ के क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य तय कर लिया था। डीपीएस से स्कूलिंग के दौरान उन्होंने कोचिंग की मदद से CLAT की तैयारी शुरू की। करंट अफेयर्स पर विशेष फोकस रखा और नियमित रूप से पढ़ाई की। परीक्षा से पहले रोज करीब तीन घंटे अध्ययन करते थे, जबकि परीक्षा से एक माह पहले यह समय बढ़ाकर सात से आठ घंटे कर दिया था।

Ranchi CLAT Result 2026:

उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान परिवार का पूरा सहयोग मिला। उनके पिता प्रतुल शाहदेव भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां डॉ. विद्या झा सरला बिरला यूनिवर्सिटी में डिप्टी रजिस्ट्रार हैं।उल्लेखनीय है कि झारखंड के पांच परीक्षा केंद्रों पर CLAT UG की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 2000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हर वर्ष देशभर से हजारों छात्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए CLAT परीक्षा में भाग लेते हैं।

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, 211...

पटना: श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में रविवार को वित्तरहित शिक्षकों के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने...