NEET Paper Leak Case: CBI का बड़ा खुलासा, डॉक्टर ने 5 लाख लेकर अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले दिखाया लीक प्रश्नपत्र

NEET Paper Leak Case में CBI ने अदालत को बताया कि लातूर के डॉक्टर ने 5 लाख रुपये लेकर अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले लीक रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र दिखाया।


NEET Paper Leak Case नयी दिल्ली: NEET UG Paper Leak Case की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को विशेष अदालत में बड़ा खुलासा किया। एजेंसी ने अदालत को बताया कि मामले में गिरफ्तार लातूर के बाल रोग विशेषज्ञ मनोज भगवानराव शिरुरे ने एक अभ्यर्थी के परिवार से पांच लाख रुपये लेकर परीक्षा से पहले उसे रसायन विज्ञान का लीक प्रश्नपत्र दिखाया था।

यह जानकारी सीबीआई ने आरोपी मनोज भगवानराव शिरुरे की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष रखी।

NEET Paper Leak Case: परीक्षा से पहले दिखाया गया लीक प्रश्नपत्र

सीबीआई के अनुसार आरोपी डॉक्टर ने सह आरोपी शिवराज मोटेगांवकर के बेटे आदित्य मोटेगांवकर को मई में आयोजित नीट यूजी परीक्षा से पहले अप्रैल के तीसरे सप्ताह में रसायन विज्ञान का लीक प्रश्नपत्र दिखाया था। इसके बदले अभ्यर्थी के परिवार से पांच लाख रुपये लिए गए थे।


Key Highlights:

  • सीबीआई ने अदालत में किया बड़ा खुलासा।

  • डॉक्टर ने 5 लाख रुपये लेकर लीक प्रश्नपत्र दिखाया।

  • परीक्षा से पहले रसायन विज्ञान का पेपर कराया गया उपलब्ध।

  • दो अन्य चिकित्सकों के बच्चों को भी मिला कथित लाभ।

  • जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आई जानकारी।


NEET Paper Leak Case: दो अन्य डॉक्टरों को भी मिलवाया

जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि मनोज भगवानराव शिरुरे ने दो अन्य चिकित्सकों की मुलाकात सह आरोपी पीवी कुलकर्णी से कराई थी। सीबीआई का दावा है कि इन दोनों चिकित्सकों के बच्चों को भी कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक का लाभ मिला।

NEET Paper Leak Case: जांच में जुटी है सीबीआई

सीबीआई इस बहुचर्चित नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले की विस्तृत जांच कर रही है। एजेंसी विभिन्न आरोपियों की भूमिका, आर्थिक लेनदेन और प्रश्नपत्र लीक के नेटवर्क की जांच में जुटी है। आरोपी की जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई जारी है।


Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...