NEET Paper Leak मामले का केंद्र बिंदु बना झारखंड का हजारीबाग जिला, जाने कैसे…

हजारीबाग : पूरे देश में नीट क्वेश्चन पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहा है तो वही दोनों सदनों में भी विपक्ष इस पूरे मामले को लेकर गुस्से में दिख रहा है। कल लोकसभा का एवं राज्यसभा कार्रवाई पूरी तरह तप हो गई तो वहीं आपको यह बता दूं कि इस पूरे क्वेश्चन पेपर लीक मामले का केंद्र बिंदु झारखंड का हजारीबाग जिला बन चुका है।

NEET Paper Leak  – हजारीबाग में EOU और CBI की टीम लगातार कर रही है जांच

जब से बिहार की आर्थिक अपराधी इकाई (EOU) की टीम से सीबीआई (CBI) ने इस पूरे केस को अपने हैंडोवर लिया है। हजारीबाग में लगातार उनकी कार्रवाई चल रही है सबसे पहले सीबीआई ने स्टेट बैंक के अधिकारियों से पूछताछ की तो वहीं अपने कार्रवाई के दूसरे दिन से ही इस पूरे नीट क्वेश्चन पेपर लीक (NEET Paper Leak ) का केंद्र बिंदु बन चुके हजारीबाग के ओएसिस स्कूल एवं उसके प्रधानाध्यापक एहसान उल हक से पूछताछ लगातार जारी है।

बात अगर कल की करें तो कल सीबीआई ने हजारीबाग से दो लोगों को गिरफ्तार कर पटना भी ले गई है जिसमें ओएसिस स्कूल के प्रधानाध्यापक एहसान उल हक जो की एनडीए के सिटी कोऑर्डिनेटर भी हैं और ओएसिस स्कूल के ही वॉइस प्रिंसपाल इम्तियाज आलम भी शामिल है। वही एक संदिग्ध व्यक्ति भी सीबीआई के गाड़ी में दिखा जिसका चेहरा तौलिया से ढका हुआ था। इस पूरे जांच में सीबीआई के रडार पर कई नामी ग्रामीण चेहरे भी है अब देखना यह होगा कि सीबीआई आगे क्या कुछ कार्रवाई करती है।

NEET Paper Leak  -दैनिक हिंदी अखबार के 2 लोगो से भी हो रही है पूछताछ

एक अहम जानकारी और जो निकल कर सामने आई है उसमें हजारीबाग में सीबीआई दैनिक हिंदी अखबार के दो लोगों के साथ भी पूछताछ कर रही है जिसमें सूत्र यह बताते हैं कि उसमें से एक को सीबीआई अपने साथ पटना ले गई है तो दूसरे को अपने सेफ हाउस यानी सीसीएल गेस्ट हाउस कर ही में बैठकर अभी भी पूछताछ जारी है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों लोगों का भी कनेक्शन पेपर लीक गैंग के साथ हो सकता है।

NEET Paper Leak  – कई दस्तावेज भी ले गई अपने साथ CBI

सीबीआई के अधिकारी जब हजारीबाग से पटना के लिए निकल रहे थे तो अपने साथ एक सिल ट्रक बॉक्स तथा कुछ वीआईपी बॉक्स भी साथ ले जाते हुए दिखाई दिए जिससे कि यह अनुमान लगाया गया है की जांच के दौरान उन्हें जो कुछ भी सबूत हाथ लगा है उसे सीबीआई के अधिकारी अपने साथ ले गए हैं जिसमें कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति भी अपने अभिभाषण में कर चुकी है NEET Paper Leak की बात

संसद सदस्यों के शपथ के बाद तथा स्पीकर चुनाव के पश्चात भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जब सदन में अपना अभिभाषण दिया था तो उन्होंने नीट पेपर क्वेश्चन लेक की बात उसमें की थी जिससे कि अनुमान लगाया जा सकता है की सरकार इस पूरे मामले पर काफी गंभीर है और कहीं से भी कोताही ही बरकने के मूड में नहीं है। तो वहीं विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और इस पूरे मामले पर सदन में चर्चा की मांग कर रहा है।

NEET Paper Leak  – ताजा अपडेट

बात अगर अभी की करें तो सीबीआई के कुछ लोग यहां से यानी हजारीबाग से कुछ लोगों को लेकर पटना जरूर चले गए हैं लेकिन एक टीम अभी भी हजारीबाग में मौजूद है और अभी भी हजारीबाग में कई अहम बिंदुओं पर सीबीआई की जांच चल रही है तथा कई लोगों से अभी भी पूछताछ हो रही है। कई लोग अभी सीबीआई के रडार में है जिनसे पूछताछ हो सकती है। अब देखना यह होगा कि हजारीबाग में सीबीआई की कार्रवाई कब तक चलती है और क्या कुछ निकाल कर सामने आता है।

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...

Jio IPO Applications Record: Jio IPO ने रचा इतिहास, आवेदन 1...

Jio IPO Applications Record: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में आवेदन संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार...

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...