फरार हत्यारोपी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, लखौरा में घर की हुई कुर्की

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

SHO के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर कुर्की की कार्रवाई की

इसी क्रम में लखौरा थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर कुर्की की कार्रवाई की। यह कार्रवाई लखौरा थाना कांड संख्या TR No.-840/24 के अभियुक्त सतेन्द्र राय निवासी गोला पकड़िया दर्जी टोला के घर पर कुर्की जब्ती की गई।

Motihar Kurki 1 22Scope News

Motihar Kurki 2 22Scope News

पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियुक्त की संपत्ति की कुर्की की

पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियुक्त की संपत्ति की कुर्की की। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराधियों में कानून का भय कायम रहे।

Motihar Kurki 3 22Scope News

Motihar Kurki 4 22Scope News

यह भी पढ़े : तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2 स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Social Media पर हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 130...

पटना : राज्यभर में अपराधियों को दबोचने का व्यापक अभियान तेजी पुलिस ने चला रखा है। इसमें जो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं...

जिला भू-अर्जन कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी...

बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराया, DM...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। कटरा, औराई और गायघाट के निचले इलाकों...